यूपी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आतंकी, ATS ने अलीगढ़ से दो आतंकियों को किया गिरफ्तार
यूपी ATS द्वारा आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के पास से आपत्तिजनक सामान को भी बरामद किया गया है। दोनों अलीगढ़ के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्राथमिक पूछताछ में यह भी बात सामने आ रही है कि दोनों ने आईएसआईएस की शपथ पहले से ही ले रखी है। हाई कमान के आदेश पर दोनों यूपी में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने वाले थे। उनके पास से पेन ड्राइव तथा कई अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया बताया जा रहा है कि जल्द ही आतंकियों को कस्टडी डिमांड में लिया जाएगा। उसके बाद उनसे पूछताछ में आईएसआईएस से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।
बताया जा रहा है कि मुंबई में गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों के द्वारा अलीगढ़ के रहने वाले अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारीख के बारे में जानकारी मिली थी। उसके बाद यूपी एटीएस द्वारा अलीगढ़ में छापेमारी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यूपी एटीएस से जुड़े सूत्रों की माने तो आईएसआईएस के सीनियर एजेंट के निर्देशन में दोनों द्वारा कार्य किया जाता था। उनके निर्देश पर ही दोनों द्वारा उत्तर प्रदेश में आतंकी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग भी की जा रही थी।
जांच पड़ताल में यह भी बात सामने आई है कि मुंबई एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए रिजवान और शाहनवाज से गिरफ्तार दोनों युवकों के पहले से ही संबंध है। इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संगठन स्टूडेंट आफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए होने की बात भी सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications