सपा नेता रुबीना खान ने दिया विवादित बयान, बोली- 'काट दिए जाएंगे हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ'
सपा नेता रुबीना खान ने दिया विवादित बयान, बोली- 'काट दिए जाएंगे हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ'
अलीगढ़, 12 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे है और इस बीच कर्नाटक में चल रहे हिजाब प्रकरण की एंट्री हो गई है। हिजाब विवाद अब अलीगढ़ पहुंच गया है और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की छात्राओं ने कैंपस के अंदर अल्लाह हूं अकबर के नारे लगाए है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खान ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे विवाद और बढ़ता दिख रहा है। दरअसल, उन्होंने कहा कि हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे।
Recommended Video

सपा नेता रुबीना खान ने कहा कि, 'भारत विविधताओं का देश है, यहां माथे का तिलक हो या शरीर पर हिजाब या फिर पगड़ी... सभी का बराबर सम्मान है। हमारी बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डालेंगे वह उन्हें झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनने में देर नहीं लगेगी। वह उसका हाथ को काट डालेंगी।' रुबीना ने कहा कि वो घूंघट हो या हिजाब, यह सब हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अटूट हिस्सा है। इन पर राजनीति कर विवाद खड़ा करना नीचता की पराकाष्ठा होगी।
रुबीना खान ने कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने की भूल कतई न करो। इसमें सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो, यदि उनकी बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डाला गया, तो उनको झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनने में देर नहीं लगेगी। तो वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में जुमे की नमाज के बाद छात्र-छात्राओं ने डॅक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। छात्राओं ने कहा कि वह मर जाएंगी, मगर हिजाब नहीं उतारेंगी।
एहतियात के तौर पर एएमयू सर्किल पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। प्रॉक्टोरियल टीम भी बाब-ए-सैयद पर तैनात रही। करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि वह मर जाएंगी, कट जाएंगी पर हिजाब नहीं उतारेंगी। आपको बता दें, कर्नाटक में उपजा हिजाब प्रकरण उत्तर प्रदेश में भी तूल पकड़ता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications