अलीगढ़: हथौड़ा मारकर की मां-बाप और भतीजे की हत्या, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

अलीगढ़, 26 जुलाई: दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सामने आई है। यहां कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप और चार साल की भतीजी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस से कहा, 'मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने अपने मां-बाप की हत्या की है।'

 Son life lost his parents and nephew in Aligarh

आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई और आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क क्षेत्र की विकास नगर कालोनी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग कर चुके हत्यारोपी सौरभ के सिर पर इस कदर खून सवार था कि मां-बाप को मारने के बाद भाई-भाभी भी उसके निशाने पर थे।

सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत ओमप्रकाश (62) विकास नगर गली नंबर एक में एसजेडी स्कूल के पीछे अपनी पत्नी सोमवती (57), दो बेटों विवाहित रामेश्वर व अविवाहित सौरभ के संग रहते थे। छोटे बेटे सौरभ का अपने पिता व बड़े भाई से संपत्ति बंटवारे और रुपयों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम सौरभ ने एकांत में पहले माता-पिता की हत्या की। इसी बीच दादा-दादी के पास खेल रही रामेश्वर की छोटी बेटी फाल्गुनी उर्फ शिवा (3) को घायल कर दिया।

पिता रामेश्वर घायल बेटी फागुनी को लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी सौरभ ने स्वीकार किया है कि उसने बारहवीं करने के बाद आईटीआई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। पिता वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए और उसके बाद उन्होंने फंड में मिला काफी रुपया कर्ज में दे दिया। शेष रकम से बड़े भाई रामेश्वर को जिम खुलवा दी, इस कारण परिवार में तंगी चलने लगी थी। उसने अपने पिता को बार-बार समझाया कि आप मेरे बारे में भी सोचिये।

मगर माता-पिता, भाई और भाभी के कहने में चलते थे। काफी समझाने पर भी नहीं मानते थे और परेशान करते थे। इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे उसने घर में पहले माता-पिता को हथौड़े और पत्थर से सिर कुचलकर मारा। वहीं खेल रही बच्ची को सिर्फ इसलिए मारा कि कहीं वह किसी को बता न दे। इसके बाद वह घर के दूसरे हिस्से में अकेली भाभी को मारने जा रहा था। मगर बच्ची को मारने के चलते भेद खुल गया। वह घर के बाहर निकल आई और फिर वह सीधे थाने चला आया।

वहीं इस मामले पर एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी सौरभ थाने में पहुंचा और बताया कि घर में माता-पिता की हत्या कर दी है। एसएसपी ने बताया कि वारदात करने के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद और पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को मुख्य कारण बताया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+