Ruby asif khan : कौन हैं रूबी खान, जिन्होंने धमकियों के बावजूद किया गणेश विसर्जन, बोलीं- मुझे फतवों का डर नहीं

अलीगढ़, 07 सितंबर: अलीगढ़ में घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाली भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने पुलिस सुरक्षा के बीच गणेश विसर्जन किया। उन्होंने कहा, "मैंने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की, मेरे खिलाफ मौलानाओं के फतवे जारी हो गए हैं कि ये हिन्दु बन चुकी है।" रूबी ने कहा, ''मेरे परिवार को जिंदा जला कर मार देने की धमकी मिलने लगी। बाहर निकलती हूं तो लोग कमेंट करते हैं। मुझे इनके फतवो से डर नहीं लगता है।" उन्होंने कहा कि मैंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की, थाने से कोई न काई मेरे घर के बाहर रहता है।

Recommended Video

    Aligarh: धमकियों के बावजूद BJP नेता Rubi Khan ने किया Ganesh Visarjan | वनइंडिया हिंदी |*News
    कौन हैं रूबी आसिफ खान ? क्या है विवाद

    कौन हैं रूबी आसिफ खान ? क्या है विवाद

    अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र की एडीए कॉलोनी की निवासी रूबी आसिफ खान बीजेपी महानगर के जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। रूबी खान ने अपने घर पर गणपति स्थापित किए थे। रूबी के पति आसिफ खान ने भी अपनी पत्नि का साथ दिया और पूरे परिवार ने गणेश उत्सव में भाग लिया।

    जारी हुआ फतवा, फिर भी नहीं डरीं रूबी

    जारी हुआ फतवा, फिर भी नहीं डरीं रूबी


    हालांकि, ये बात कुछ मुस्लिम संगठनों को बुरी लगी। उन्होंने इसका विरोध जताया था। देवबंद के मुफ्ती ने रूबी के खिलाफ फतवा जारी किया। मुफ्ती ने कहा कि यह गैर इस्लामी है। वहीं बीजेपी रूबी के समर्थन में आई है. फतवा जारी होने के बाद बीजेपी नेता दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

    रूबी ने सीएम योगी से लगाई थी सुरक्षा की गुहार

    रूबी ने सीएम योगी से लगाई थी सुरक्षा की गुहार

    रूबी आसिफ खान ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी, डीजीपी, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी को पत्र भेजा था। इसमें कहा था कि वह नमाज भी पढ़ती हैं और पूजा-हवन भी करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने घर पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की है, जिसको लेकर कुछ जिहादी और कट्टरपंथी सोच वाले मौलानाओं को बुरा लग गया है। वह उनके खिलाफ मुसलमानों को भड़का रहे हैं। इससे उनके परिवार को जान को खतरा पैदा हो गया है। इससे पहले उन पर हमला हो चुका है, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+