Hathras stampede: 'बाबा को बाबा बचा रहे...', अलीगढ़ पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर, हादसे को लेकर दिया बड़ा बयान
Hathras stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने सोमवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद अलीगढ़ पहुंचे। परिजनों से मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
इस मामले में नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने को लेकर पूछे गए सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बाबा को बाबाजी बचा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मरने वाले लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।

गरीब के मरने से फर्क नहीं पड़ता
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लोकल इंटेलीजेंस यूनिट क्या कर रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि मुझे तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुलिस और सरकार जानती है कि बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गरीब वंचित समाज की महिलाएं जाती हैं।
गरीब लोगों के परिवार वाले सत्संग में शामिल होते हैं और अगर वह मर भी जाए तो क्या फर्क पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जान की कीमत समझते तो जिस तरीके से किसी एक वीवीआईपी के लिए व्यवस्थाएं की जाती हैं उसे तरह सुरक्षा व्यवसाय होनी चाहिए थी।
लेकिन इस हादसे में अगर सवा सौ गरीब मर भी गए तो सरकार को क्या फर्क पड़ता है। सरकार की नजर में एक आदमी की जान की कीमत चार लाख रुपए हो गई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा।
मुलाकात करने के बाद मांग करूंगा कि इस हादसे में करने वाले लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए। वही बाबा के गिरफ्तारी के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बाबा को बाबा जी बचा रहे हैं। जब फिर में नाम नहीं है तो मैं कैसे गिरफ्तारी की मांग कर दूं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2 जुलाई को सत्संग का आयोजन किया गया था। सत्संग में 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे। सत्संग खत्म होने के बाद अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई, कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। मरने वालों में हाथरस, अलीगढ़, बदायूं, मथुरा और आसपास के कई जिलों के लोग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications