पत्नी बनाती थी महिला किराएदार से शारीरिक संबंध, पति आ रहा था आड़े तो उतार दिया मौत के घाट
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होली के ठीक एक दिन बाद बुधवार को थाना गांधी पार्क इलाके के कुंवर नगर में एक शख्स का शव बरामद हुआ था। शख्स के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और मुंह पर टेप लगा था। मृतक के भाई ने भाभी और उसके किराएदार दंपत्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी से गहनता से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पत्नी ने पुलिस को पहले किया गुमराह
अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके में होली की रात को नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। मृतक की शिनाख्त भूरी सिंह गोस्वामी के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की और पत्नी रूबी से पूछताछ की। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति होली के मौके पर पैसे का तगादा करने के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा।
समलैंगिक संबंधों के लिए पति को दी मौत
मृतक के भाई ने भाभी रूबी और किराएदार हरिओम व उनकी पत्नी रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रूबी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। मृतक की पत्नी का किराए पर रह रही एक महिला से समलैंगिक संबंध था, जिसकी जानकारी पति को हो गई थी और वह इसका विरोध कर रहा था। होली के दिन दोनों ने हत्या की साजिश रची और अगले दिन 11 मार्च को हत्या कर दी। गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया।
होली पर शराब पिलाई, फिर कर दी हत्या
एसपी सिटी अभिषेक कुमार के मुताबिक, मृतक भूरी सिंह की पत्नी रूबी के घर में किराए पर रह रही रजनी से समलैंगिक संबंध थे। दोनों महिलाओं के समलैंगिक संबंध की जानकारी जब भूरी सिंह को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। रूबी ने सहेली के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या करने की साजिश रच डाली। होली पर भूरी सिंह को शराब पिलाई गई और फिर उसे मौत के घाट उतार कर उसका शव मृतक के भाई के घर के पास फेंक दिया।
दुल्हन ने एनवक्त पर निकाह से किया इनकार, दूल्हे की शिकायत करने पहुंची थाने, जानिए पूरा मामला