जानिए, कल्याण सिंह के पोते संदीप की पांच साल में कितनी बढ़ी संपत्ति, अचल संपत्ति में भी हुआ इज्जाफा
जानिए, कल्याण सिंह के पोते संदीप की पांच साल में कितनी बढ़ी संपत्ति, अचल संपत्ति में भी हुआ इज्जाफा
अलीगढ़, 23 जनवरी: अतरौली विधानसभा सीट पर चल रही नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार (21 जनवरी) को पूरी हो गई है। आपको बता दें कि अतरौली सीट की गिनती अलीगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों में सबसे हाई प्रोफाइल सीट में होती है। क्योंकि ये सीट भाजपा के कद्दावर नेता और दिवंगत पूर्व सीएम कल्याण सिंह की है। इस सीट से कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। इस बार भी वह भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। संदीप सिंह ने नामांकन के दौरान हलफनामा भी दिया है, जिसमें उम्र, संपत्ति, आपराधिक इतिहास आदि की जानकारी है। आइए जानते है पिछले पांच सालों में कितनी बढ़ी हैं संदीप सिंह की संपत्ति।

2022 में संदीप सिंह ने हलफनामें में दर्शाई 7.46 करोड़ चल संपत्ति
संदीप सिंह, भाजपा के कद्दावर नेता व दिवंगत पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पोते है और राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के बेटे है। संदीप ने अतरौली सीट से अपना नामांकन दाखिर कर दिया है। चुनाव आय़ोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, संदीप सिंह ने यूके की लीड्स वैकेट यूनिवर्सिटी से परास्नातक की पढ़ाई की है। संदीप के पास चल संपत्ति के रूप में 7.46 करोड़ रुपए है। इसमें नकल 2.7 लाख रुपए है। अलग-अलग पांच बैंक खातों में 1.2 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा है। संदीप के पास 2.66 करोड़ की राजप्रेस एसोसिएट के शेयर व 15 लाख की एलआईसी भी है। संदपी ने राजप्रेस एसोसिएट नाम की कंपनी को 3.40 करोड़ का कर्ज भी दिया है।

1637.17 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी
2017 में दिए हलफनामे के अनुसार, संदीप के पास चल संपत्ति के रूप में 42.93 लाख रुपये थे। इनमें 1.11 लाख रुपये नकद, करीब 24.22 लाख रुपये अलग-अलग पांच बैंक खातों में थे। इसके अलावा एलआईसी में 15 लाख व शेयर मार्केट में 2.5 लाख रुपए का निवेश किया था। इस तरह से पांच साल के अंदर संदीप की चल संपत्ति में 1637.71% की बढ़ोतरी हुई है।

7 करोड़ रुपए बढ़ी अचल संपत्ति
2017 में दिए हलफनामे के मुताबिक, संदीप ने बताया था कि उनके पास करीब एक करोड़ रुपए की कृषि और गैर-कृषि भूमि है। तब उनके पास कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल बिल्डिंग नहीं थी। 2022 में दिए हलफनामे के मुताबिक, संदीप की अचल संपत्ति अब करीब सात करोड़ की हो गई है। संदीप के नाम बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस में अलग-अलग कृषि, गैर कृषि भूमि है।

संदीप के पास नहीं है कोई अपनी कार
हलफनामें में संदीप ने बताया कि उनके पास न तो कोई कार है ना ही कोई बाइक। संदीप को हथियारों का भी शौक नहीं है, उनके पास कोई भी हथियार नहीं है। संदीप के हलफनामें के मुताबिक उनके पास सोना-चांदी जैसा कोई आभूषण भी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications