UP News: पत्नी को नहीं हुआ बच्चा तो पति बन गया हैवान, कमरे का नजारा देख कांप गई लोगों की रूह
UP Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार हत्या कर शव को कमरे में बंद कर दिया और भाग गया। आरोप है कि शादी के बीस साल बाद भी महिला को कोई संतान नहीं हुई जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।
जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जब पुलिस वहां पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला तो सभी हैरान रह गए। पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पति की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये पूरा मामला अलीगढ़ जिले के बरला थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर का है। नीरज नाम का युवक गांव में परचून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी 20 साल पहले गीता देवी से हुई थी। गीता देवी भी सिलाई करके परिवार चलाने में अपने पति की आर्थिक मदद करती थी।
नीरज चार भाईयों में सबसे छोटा था। शादी के बीस साल बीत जाने के बाद भी दोनों को कोई संतान नहीं थी। इसके अलावा नीरज अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। पड़ोसियों का कहना है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार को सुबह भी पति में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद नीरज ने किसी धारदार हथियार से अपनी पत्नी गीता के ऊपर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गीता की मौत के बाद नीजर ने कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और फरार हो गया।
मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसका पति फरार हो गया है। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। वहीं हत्या करने के बाद फरार पति की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications