हाथरस: गैंगरेप पीड़िता की हालत नाजुक, अलीगढ़ से दिल्ली एम्स रेफर

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।सोमवार को हालत नाजुक होने की वजह से पीड़िता को अब दिल्ली के एम्स रेफर किया गया है। बता दें, हाथरस के एक गांव में दबंगों ने युवती से गैंगरेप के बाद उसकी जीभ काट दी थी। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम 14 सितंबर को दिया गया था। पीड़ित के पिता ने कहा कि बिटिया की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, जिससे उसके शरीर के आधे हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है. डॉक्टरों के मुताबिक बिटिया की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है.

hathras misdeeds victim referred to aiims from aligarh

दबंगों ने खेत में किया था किशोरी से गैंगरेप

दरअसल, हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बुलगढ़ी में अपनी मां के साथ खेत पर चारा लेने के लिए गई युवती के साथ गांव के ही दबंगों ने पहले गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी जीभ काट दी। युवती के चीखने-चिल्लाने से मौके पर ग्रामीणों को आता देख दबंग वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

गांव में पीएसी, पुलिस फोर्स तैनात

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि गांव में ठाकुर जाति के दबंग लोगों ने उन्नाव जैसी घटना को दोहराने की बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद गांव के अंदर पीएसी तैनात कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है। हाथरस के एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि इस मामले में चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से पीड़िता की हालात के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि बेस्ट मेडिकल सुविधाएं दी जा रही है। पूरा इलाज मुफ्त चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+