अलीगढ़ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

AMU में 100 साल बाद लड़कियों को मिला यह हक, फैसले से छात्राओं में खुशी

Google Oneindia News

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के बाद इस संस्थान में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एएमयू में अब लड़कियां हॉकी टीम में खेलती दिखेंगी। वैसे तो विश्वविद्यालय की लड़कियां हर तरह के खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं लेकिन यहां की हॉकी टीम में लड़किया नहीं थीं। विश्वविद्यालय में सिर्फ लड़कों की ही हॉकी टीम थी। इस बात का फैसला विश्वविद्यालय के गेम्स कमेटी ने लिया है। गेम्स कमेटी के इस निर्णय से हॉकी में भाग लेने वाली लड़कियों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि वे हॉकी खेलकर देश के लिए गोल्ड मेडल लाना चाहती हैं।

ग्राउंड में लड़कियों का परफॉर्मेंस है बेहद अच्छा

ग्राउंड में लड़कियों का परफॉर्मेंस है बेहद अच्छा

यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी द्वारा लिए गए लड़कियों को हॉकी सिखाने के निर्णय पर डिप्टी डायरेक्टर एएमयू गेम्स कमेटी अनीसुर्रहमान खान ने कहा कि अभी तक एएमयू में लड़कियों की हॉकी टीम नहीं खेलती थी। अब हमने इसी वर्ष इस टीम को शुरू किया है। सभी यूनिवर्सिटी के स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियां हैं, जो यहां हॉकी सीखने आ रही हैं। हम चाहते हैं आगे चलकर यूनिवर्सिटी की महिला हॉकी टीम भी बनाई जाए जैसे बास्केटबॉल, क्रिकेट सहित अन्य गेम्स में हैं। अभी लड़कियां शाम में ग्राउंड पर आकर अच्छा सीख रही हैं।

देश के लिए लड़कियां लाएंगी गोल्ड मेडल

देश के लिए लड़कियां लाएंगी गोल्ड मेडल

वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए एएमयू पीआरओ उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि अभी तक एएमयू में लड़कियों की हॉकी टीम नहीं थी, लेकिन अब बन गई है। जल्द ही यहां से भी देश का नाम ऊंचा करने वाली लड़कियां हॉकी खेलकर निकलेंगी।

लड़कियों ने जताई खुशी

लड़कियों ने जताई खुशी

पहली बार एएमयू के हॉकी ग्राउंड पर हॉकी खेलने आ रही लड़कियों ने यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि ये बहुत अच्छा फैसला है। हम चाहते हैं कि हॉकी में अच्छा खेलकर देश का नाम ऊंचा करें व देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाएं।

ये भी पढ़ें:- यूपी: बेटी के पेट में हुआ दर्द, डॉक्टर ने जो बताया उसे सुन भौंचक्क रह गई मां

Comments
English summary
girls alowed to play hockey in amu college campus in aligarh
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X