फ्रांस अटैक: AMU के छात्र नेता फरहान जुबैरी पर FIR, गिरफ्तारी के आदेश

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नेता फरहान जुबैरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जुबैरी ने फ्रांस और ईसाइयों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके साथ ही जुबैरी ने ईसाइयों के कत्लेआम को सही भी ठहराया था। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के साथ ही जुबैरी के तत्काल गिरफ्तारी के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। फरहान जुबैरी फिलहाल फरार चल रहा है। यूपी पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Recommended Video

    France Attack: AMU के छात्र Farhan Zuberi पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के आदेश | वनइंडिया हिंदी
    FIR registered against AMU student leader Farhan Zubairi

    बता दें, फ्रांस को लेकर दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ जगह प्रदर्शन की खबरें आईं। 29 अक्टूबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नेता फरहान जुबैरी ने फ्रांस और ईसाइयों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके साथ ही जुबैरी ने ईसाइयों के कत्लेआम को सही भी ठहराया था। इस मामले में जुबैरी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जुबैरी के तत्काल गिरफ्तारी के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

    एफआईआर के मुताबिक, 29 अक्टूबर की शाम 4 बजे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नेता फरहान जुबैरी ने डक प्वाइंट से बाब-ए-सैय्यद गेट तक विरोध मार्च निकाला था। इस दौरान फ्रांस की एक पत्रिका में प्रकाशित मोहम्मद पैगंबर के कार्टून को लेकर धर्म विशेष का नाम लेते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। साथ ही लोगों की जान लेने की भी धमकी दी गई। एफआईआर में कहा कि इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी से जनमानस में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न होना स्वाभाविक है। ऐसे में छात्र नेता फरहान जुबैरी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी के संबंध में समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

    बता दें, फरहान जुबैरी कानपुर के बिधनू कस्बे का रहने वाला है। फरहान एएमयू स्टूडेंट यूनियन का पदाधिकारी रह चुका है। इस वक्त वह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से भी जुड़ा है। फरहान ने एएमयू में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+