अलीगढ़ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

यूपी: जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही लगा दिए पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे! देखिए वीडियो

Google Oneindia News

Aligarh News,(अलीगढ़)। यूपी के अलीगढ़ में भाजपा का विरोध प्रदर्शन उस वक्त लोगों की नजरों में आ गया जब एक शख्स ने नारे लगाने के दौरान नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद का नारा लगा दिया। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस जिला मुख्यालय के सामने राफेल मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के जरिए राहुल गांधी पर राफेल मुद्दे को लेकर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी ने न्यायालय का दुरुपयोग किया है। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कक्ष और कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर की नारेबाजी की गई। इसी दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा दिए।

यूपी: जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही लगा दिए नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे! देखिए वीडियो

दरअसल राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने बेबुनियाद निराधार प्रश्न खड़ा करके उसे दुष्प्रचार कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया। इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय में चार याचिका दाखिल की गई। इन याचिकाओं में निर्णय प्रक्रिया, कीमत तथा ऑफसेट पार्टनर को लेकर 3 विषय प्रमुखता से उठाए गए थे। गत 14 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने सभी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप पाया। इस निर्णय ने यह संदेश भी दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों को सिर्फ संदेश और भ्रामक समाचारों के आधार पर न्यायालय के मंच का उपयोग नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि समझौते पर लोगों की निजी धारणा क्या है, यह ज्यादा मायने नहीं रखता है।

यूपी: जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही लगा दिए नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे! देखिए वीडियो

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेना के महत्वपूर्ण जरूरत को सुस्ती की वजह से लटकाने वाली कांग्रेस और उसके अध्यक्ष इस पर बेबुनियाद दुष्प्रचार कर रहे हैं। न्यायालय के निर्णय के बाद यह साबित हो चुका है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मामले को सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए उठाया गया था। यह एक गंभीर विषय है राहुल गांधी को इस पूरे मामले में आचरण अत्यंत ही अति संवेदनशील एवं देशहित के खिलाफ है। भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती हैं कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने तथा भारत की साख से समझौता कर जनता से बोले गए इस गंभीर झूठ के लिए उन्हें लोकसेवक पद से मुक्त किया जाए। वहीं प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने माइक से जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा दिए, जिसके बाद उनके पीछे अन्य भारी मात्रा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मामले पर विवेक सारस्वत ने कहा कि यह नारे गलती से लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- यूपी: राम मंदिर मुद्दे पर 30 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 31 को कुंभ में बुलाई गई धर्म संसद, ये दिग्गज होंगे शामिलये भी पढ़ें:- यूपी: राम मंदिर मुद्दे पर 30 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 31 को कुंभ में बुलाई गई धर्म संसद, ये दिग्गज होंगे शामिल

Comments
English summary
bjp workers slogan against narendra modi by mistake aligarh
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X