कल्याण सिंह के खिलाफ AMU में लगे पोस्टर्स पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- योगीजी इनका इलाज जानते हैं
अलीगढ़, 25 अगस्त: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में विरोध शुरू हो गया है। इस संबंध में एएमयू परिसर में कुछ पर्चा भी चस्पा कर दिए थे। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यहां और बंगाल में ऐसी मानसिकता के लोग हैं। योगी आदित्यनाथ जी इनका इलाज करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग प्रधानमंत्री मोदी की विकास योजनाओं को रोकना चाहते हैं, लेकिन ये लोग कभी सफल नहीं हो पाएंगे।

क्या है पूरा मामला ?
Recommended Video
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि कल्याण सिंह ने देश के सार्वजनिक जीवन और उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। तारिक मंसूर ने कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह से भी अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है।
यूनिवर्सिटी में हुआ कुलपति का विरोध
कुलपति के कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में विरोध शुरू हो गया। इस संबंध में कैंपस में कुछ पर्चा भी चस्पा कर दिए थे। पर्चे में कुलपति द्वारा शोक जताने की निंदा की गई। प्रोक्टोरियल टीम ने कैंपस में लगे पर्चों को हटवा दिया है। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कल्याण सिंह के घर पहुंच कर श्रंद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, बेटे राजवीर सिंह से बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications