अलीगढ़ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

AMU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने दिया भड़काऊ बयान, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

Google Oneindia News

अलीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, 'हम उस कौम से हैं कि अगर बर्बाद करने पर आएंगे तो किसी भी देश को छोड़ेंगे नहीं।' बता दें कि एएमयू में बीते 40 दिनों से सीएए व एनआरसी के विरोध में धरना जारी है। वहीं, गुरुवार की देर शाम शाहजमाल स्थित ईदगाह मस्जिद में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने एएमयू के तीन छात्रों समेत 150 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। विवादित बयान का वीडियो वायरल होने पर फैजुल हसन के खिलाफ भी पुलिस ने 153(ए) के तहत केस दर्ज किया है।

amu ex president student faizul hasan controversial statement over CAA

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान
एएमयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि अमित शाह एएमयू के 12वीं क्लास के बच्चे से भी डिबेट नहीं कर सकते। योगीजी ने कहा था कि, वो हालात कर दूंगा कि आपकी सात पुश्तें परेशान हो जाएंगी, जो भी सीएए, एनआरसी खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। अगर सब्र की सीमा देखनी है तो हिंदुस्तानी मुसलमानों की देखिए। 1947 के बाद 2020 तक यह सब्र है, जो मुसलमान कर रहे हैं। कभी कोशिश नहीं की कि हिंदुस्तान टूट जाए। वरना रोक नहीं पाएंगे। हम वह कौम से हैं कि अगर बर्बाद करने पर आएंगे तो छोड़ेंगे भी नहीं किसी भी देश को। इतना गुस्सा है, इतने जज्बात होते हैं। लेकिन कभी नहीं चाहते हैं। अपने मुल्क को बचाने के लिए अपने गले को कटवाया है।

अब सामने आई सफाई
इस बयान के बाद फैजुल हसन ने धर्म के आधार पर बंटवारे की राजनीति से दूर रहने की बात की। साथ ही बीजेपी नेताओं को 22 करोड़ मुसलमानों को साथ लेकर चलने पर देश के मजबूत होने की बात कही। हसन ने यह भी साफ किया कि उनकी किसी सरकार से कोई नफरत नहीं है। लेकिन धर्म के आधार पर बंटवारे की कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

जेएनयू व एएमयू छात्रों पर केस दर्ज
थाना शाहजमाल स्थित ईदगाह मस्जिद में प्रशासन की अनुमति पर 2 दिन धरना प्रदर्शन किया गया था। लेकिन अनुमति समाप्त होने के बाद गुरुवार को धरना प्रदर्शन के लिए सैकड़ों महिलाएं एकत्रित हुई थीं, जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा समझाया गया लेकिन महिलाओं द्वारा इसका विरोध किया गया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 150 प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें शाहजमाल क्षेत्र के लोगों के साथ जेएनयू और एएमयू के छात्र शामिल हैं।

फैजुल हसन के खिलाफ भी केस

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि फैजुल हसन के विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ है और इसका संज्ञान लेते हुए उन पर सेक्शन 153(ए) के तहर केस दर्ज किया गया है।

Comments
English summary
amu ex president student faizul hasan controversial statement over CAA
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X