Aligarh: मामूली अनबन के चलते कलयुगी बेटे ने माँ-बाप को उतारा मौत के घाट, कैंची से किए थे कई वार

जिन माता-पिता ने अपना सबकुछ देकर अपने बेटे को पाल पोसकर बड़ा किया। कॉलेज में पढ़ने के लिए भेजा, उसी ने आज उन्हें मौत की नींद सुला दिया। इस कलयुगी बेटे ने कैंची से अपने माँ-बाप की निर्मम हत्या कर दी।

Aligarh son Gulam Uddin killed his parents by doing several attacks with scissors murder

उत्तर प्रदेश के अलीगढ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता को कैंची से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने माता पिता की हत्या के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है। प्रार्थमिक जानकारी अनुसार मामला माँ-बाप और बेटे के बीच कई दिनों से चल रही अनबन का सामने आ रहा है।

Aligarh son Gulam Uddin killed his parents by doing several attacks with scissors murder

कैंची से माँ-बाप की निर्मम हत्या
बता दें कि पूरा मामला अलीगढ़ के थाना कुर्सी क्षेत्र के जाकिर नगर की गली नंबर 7 का है। जहां पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी गई कि एक लड़के द्वारा 2 लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों के नाम 60 वर्षीय इसाक और 57 वर्षीय शहजादी बेगम है। आरोपी ने माता पिता को मार कर खुद को कमरे में बंद कर लिया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र गुलाम उद्दीन को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह मूलतः रामपुर के स्वार इलाके के रहने वाले हैं।

Aligarh son Gulam Uddin killed his parents by doing several attacks with scissors murder

Recommended Video

    बेटे के स‍िर पर सवार हुआ खून, कैंची से हमला कर ली माता-पिता की जान, देखें वीडियो

    बीकॉम का छात्र है कलयुगी बेटा
    जानकारी अनुसार आरोपी गुलामउद्दीन बीकॉम का छात्र है। बताया जा रहा है कि गुलामउद्दीन का कुछ दिनों से अपने माता पिता से अनबन चल रही थी। जिसके चलते उसने देर रात घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी गुलामउद्दीन को हिरासत में ले लिया है।
    पड़ोसियों से पूछताछ में हुआ खुलासा
    वहीं पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि गुलामउद्दीन का अपने मां-बाप से कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि वैधानिक कार्रवाई प्रचलित करते हुए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य एकत्रित कर रही है। एसएसपी के अनुसार मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई प्रचलित करने के आदेश दे दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+