Aligarh: चटाई बिछाकर क्लास रूम में सो गई टीचर, छोटी-छोटी बच्चियों से कराया पंखा
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचर किस तरीके से बच्चों का भविष्य संवार रहे है...उन्हें पढ़ा-लिखा रहे है इसका उदाहरण अलीगढ़ जिले में देखने को मिला। जी हां..यहां एक शिक्षिका स्कूल टाइम में बच्चों को पढ़ाने की जगह क्लास में चटाई बिछाकर सो गई। इतना ही नहीं, मासूम बच्चों से पंखा भी करा रही है।
वहीं, अब महिला टीचर द्वारा मासूम बच्चों से हवा कराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला टीचर स्कूल में चटाई डालकर सो रही है और मासूम बच्चे पंखे से हवा कर रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अलीगढ़ जिले के धनीपुर ब्लॉक का बताया जा रहा है।

दरअसल, धनीपुर ब्लॉक में गोकुलपुर प्राइमरी स्कूल सरकारी स्कूल का है। इस स्कूल टाइम में एक महिला टीचर क्लास रूम के अंदर फर्श पर चटाई बिछाकर आराम से चैन की नींद सो रही है। वहीं, दो बच्चियां स्कूल की ड्रेस में महिला टीचर की पंखें से हवा कर रही हैं। वीडियो के वायरल होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी में हड़कंप मच गया।
वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने टीचर और सिस्टम की खिंचाई कर दी। खबर के मुताबिक, अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने आनन-फानन इस वायरल वीडियो की जांच कराई तो मामला सही निकला। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल डिंपल बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
साथ ही, सस्पेंशन अवधि तक उन्हें अतरौली ब्लॉक से अटैच कर दिया है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले महिला टीचर डिंपल बंसल विवादों में रही है। उनका एक और वीडिया सामने आया था, जिसमें वो बच्चों की छड़ी से पिटाई करते हुए नजर आई थी। बच्चों की पिटाई करने वाला वीडियो एक साल पहले का बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications