Aligarh : प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की दे दी जान, चौक पर खड़ा होने से करते थे मना
टोका टोकी से आहत होकर युवक ने पहले तो युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में युवक की मौत हो गई है।

कहते हैं "प्यार अंधा होता है", प्यार के आगे प्रेमी युगल को अच्छाई एवं बुराई दिखना बंद हो जाती है। प्रेम में पड़े प्रेमी और प्रेमिका को न ही घर परिवार की चिंता होती है और न ही समाज की। एक दूसरे को पाने की चाहत में प्रेमी युगल कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार रहते हैं, फिर चाहे उन्हें मौत को ही गले क्यों न लगाना पड़े। उत्तर प्रदेश के अलीगढ से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला और दुखद मामला सामने आया है जिसमे टोका टोकी से आहत होकर युवक ने पहले तो युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में युवक की मौत हो गई है।

काफी समय से चल रहा था विवाद
दरअसल, मामला अलीगढ़ के कोतवाली इगलास के अंतर्गत विदिरिका गांव का है। जहां पड़ोस में रहने वाले युवक एवं युवती का प्रेम प्रसंग कुछ महीनों से चल रहा था। जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने लड़के के खिलाफ नजदीकी थाने में तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने युवक और युवती के परिवार वालों को बुलाया और बातचीत की। जिसके बाद दोनों ही परिवारों ने फैसला किया कि वह एक दूसरे से अलग रहेंगे।
लेकिन दोनों ही परिवार एक ही जगह पर रहते थे। जिस वजह से आए दिन दोनों का आमना सामना हो जाया करता था। यह बात युवती के परिवार को नागवार गुजरती थी और वह लड़के को चौक में खड़ा होने से मना करते थे।

"लड़की के ताऊ ने मारी गोली" - मृत युवक के परिजन
जानकारी अनुसार इस बात से युवक ख़ासा परेशान था। वो अक्सर यह कहता था कि क्या अब मै अपनी मर्जी से कहीं आ जा भी नहीं सकता। बताया जा रहा है कि इसी टोका टोकी से आहत होकर युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली।
लेकिन युवक के परिवार का कहना है कि युवक को गोली युवती के ताऊ ने मारी है और युवती के ही ताऊ ने क्रॉस केस करने की वजह से लड़की के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इस गोलीकांड में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई एवं घायल लड़की को अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां युवती का इलाज चल रहा है। पुलिस इस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications