Aligarh News: पहले दो लोगों की हत्या की, फिर खुद को मार डाला? किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में बुधवार सुबह में एक साथ तीन लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गई। एक मंदबुद्धि व्यक्ति द्वारा पहले गांव के दो लोगों की हत्या कर दी गई। दो लोगों की हत्या करने के बाद संदिग्ध हाल में उसकी भी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है की घटना को अंजाम देने वाला मंदबुद्धि गांव में टहल रहा था। सुबह में लोग खेत में काम करने गए थे इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया।

aligarh-news-first-took-the-lives-of-two-people-then-did-not-spare-himself

हत्या करके शव में लगा दी थी आग: यह पूरी घटना अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना अंतर्गत नूरपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले 50 वर्षीय लाला राम पुत्र सोहनलाल बुधवार सुबह में अपने खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान मंदबुद्धि शख्स वहां पहुंच गया।

उसने लाठी से हमला करके लालाराम को घायल कर दिया। घायल करने के बाद आरोपी ने अपने सारे कपड़े उतारे और लालाराम के ऊपर कपड़े रखकर आग लगा दिया। आग लगने के चलते लालाराम का पूरा शरीर लगभग जल गया केवल पैर बचा था।

इसी दौरान खेत में काम कर रहे 50 वर्षीय जफर नामक किसान की नजर उस पर पड़ी। जफर उसे रोकने पहुंचे तो आरोपी उनके ऊपर भी हमला कर दिया। आरोपी ने उन्हें भी पीट-पीट कर मार डाला। मामले की जानकारी मिलने के बाद जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते तब तक आरोपी वहां से भाग गया था।

सूचना मिलने के बाद दोनों किसानों के परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही गांव में में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि उसके बाद लोग मंदबुद्धि को खोजने के लिए निकले तो खेत में उसकी भी लाश मिली।

चर्चा है कि ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला: ग्रामीणों का कहना है कि मंदबुद्धि की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। हालांकि लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि दो किसानों की मौत के बाद गांव के लोग वहां पहुंचे और लोगों ने मंदबुद्धि शख्स को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+