बीवी से झगड़ा होने पर डॉक्टर पहुंचा होटल, कमरे में जाकर उठाया ये खौफनाक कदम
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक डॉक्टर ने पत्नी से हुए झगड़े के बाद एक होटल में आकर रूम बुक कराया। रूम के अंदर डॉक्टर ने खुदकुशी का प्रयास किया। घटना का पता तब चला जब डॉक्टर के साथी उसको ढूंढते हुए होटल पहुंचे। उन्होंने रूम का दरवाजा खटखटाया। काफी देर बाद डॉक्टर ने रूम खोला तो लोगों ने देखा कि अंदर खून बिखड़ा पड़ा है। डॉक्टर के साथी उसको तत्काल मेडिकल ले गए। होटल कर्मियों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले पर जांच की जा रही है यह पति-पत्नी का विवाद है, जिसके बाद डॉक्टर अपना घर छोड़कर होटल में रहने आए।
Recommended Video
डॉक्टर ने काटी अपने हाथ की नस
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि क्वारसी थाना क्षेत्र के मैरिस रोड पर होटल पाम ट्री में एक व्यक्ति ने अपने हाथ की नस काट कर खुदकुशी का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस होटल पाम ट्री पहुंच गई। कमरा नंबर 109 में एक डॉक्टर हरी कृष्ण रुके हुए थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि हरीकृष्ण का अपनी पत्नी से कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर छोड़कर होटल में आ गए थे, जहां उन्होंने अपने हाथ की नस काट ली।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सीओ सिविल लाइन अनिल समानिया ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि पाम ट्री होटल में 109 रूम में एक हरी कृष्ण नाम के व्यक्ति ने अपनी आईडी से एक कमरा बुक कराया था। उसमें आकर देखा तो उस होटल के कमरे में काफी खून पढ़ा हुआ था और उसने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी पर यह पता चला कि यह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है और कल से इनका बीवी से विवाद चल रहा है। इकरा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। मामले की जांच की जा रही है।
आगरा: डॉक्टर पत्नी कमरे में फंदे से लटकी मिली, पति ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर