अलीगढ़: कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज जिला बदर, पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस
अलीगढ़, 23 जनवरी: एएमयू छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और कांग्रेस के शहर सीट के प्रत्याशी मो. सलमान इम्तियाज एडीएम सिटी के न्यायालय से जिला बदर किए गए हैं। बीते शुक्रवार को पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा किया है। खबर मिलते ही सलमान घर से गायब हो गए। इधर, कांग्रेस ने इसे प्रशासन की सोची समझी साजिश करार देकर कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। मामले को लेकर सियासत गरमा गई है।

सलमान ने बीते गुरुवार को अपने नामांकन पत्र में उल्लेख किया है कि एएमयू में सीएए-एनआरसी विरोधी उपद्रव के दौरान सिविल लाइंस व कोतवाली में 9 अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए। सिविल लाइंस से संबंधित मुकदमे में मार्च 2020 में पुलिस की ओर से गुंडा एक्ट संबंधी रिपोर्ट एडीएम सिटी के न्यायालय को भेजी गई थी। इन्हीं तमाम रिपोर्टों के आधार पर अब एडीएम सिटी के न्यायालय से 80 से अधिक जिला बदर घोषित कर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। इसी क्रम में सलमान इम्तियाज को 13 जनवरी को 6 माह के लिए जिला बदर घोषित कर नोटिस जारी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications