Aligarh: स्कूल के बाहर 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, 25 हजार में दी गई थी बदमाशों को सुपारी

एक 17 वर्षीय युवक की 2 बदमाशों को 25 हजार रुपए में जान से मारने की सुपारी दी गई, जिसके बाद स्कूल जाते समय उसके सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं बदमाश मौके से ही दबोच लिए गए हैं।

Aligarh 17 year old 12th class student shot dead outside school 25 thousand given to accused murder

अलीगढ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमे स्कूल जा रहे 17 वर्षीय छात्र को रास्ते में रोक कर गोली मार दी गई। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दोनों हमलावरों को लोगों ने मौके से ही पकड़ लिया। वहीं घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने अलीगढ़ पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी अनुसार दोनों आरोपियों ने पैसे लेकर गोली मारी है, जिसका एडवांस भी हत्यारों को मिल चुका था। पुलिस छात्र की सुपारी देने वाले युवक की तलाश में जुट गई है।

Aligarh 17 year old 12th class student shot dead outside school 25 thousand given to accused murder

स्कूल के रास्ते में मारी गोली, छात्र की मौत
बता दें कि अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 17 वर्षीय प्रिंस पुत्र संत कुमार शुक्रवार सुबह 8 बजे अपने एक साथी की बाइक पर बैठकर आरपीएस ग्लोबल स्कूल जा रहा था। स्कूल के समीप हरिओम भट्टा पर पहले से खड़े युवकों ने छात्र को बाइक से उतारा और सीने में गोली मार दी। गोली मारकर दोनों युवक कस्बा के बाजार की तरफ भाग निकले। अन्य छात्रों ने ईको गाड़ी से दोनों का पीछा किया और जरतौली मोड़ पर कार से टक्कर मारकर बाइक को गिरा दिया। इसके बाद भाग रहे दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

Aligarh 17 year old 12th class student shot dead outside school 25 thousand given to accused murder

छात्र की दी गई थी सुपारी, 25 हजार में सौदा
बदमाशों को पकड़ने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी कर दी। इस दौरान कस्बा पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस आधा घंटा देरी से पहुंची और छात्र को गोली मारने वाले कुनाल और एक अन्य साथी आफताब को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों को जट्टारी के ही एक युवक ने पैसे देकर गोली मारने के लिए भेजा था। 25 हजार में सौदा तय हुआ था। 10 हजार रुपए दे दिए गए थे। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है।

Recommended Video

    हेड कांस्टेबल की मां को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट, नगदी और जेवरात लूटकर हुए फरार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+