संतरे में स्मैक छुपाकर अजमेर सेंट्र्र्रल जेल पहुंची महिला, बंदी ने पहन रखी थी 2 अंडरवियर, दोनों पकड़े गए
Ajmer News अजमेर। अजमेर सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार जेल कैदियों द्वारा संचालित किए जा रहे मोबाइल फोन के लिए नहीं बल्कि जेल में नशीले पदार्थ के खेल के लिए चर्चा में आया है।

Ajmer सिविल लाइन पुलिस थाने के उपनिरीक्षक मुन्नीराम चोयल ने बताया कि विचाराधीन बंदी रमेश से मिलने के लिए गुलाबबाड़ी निवासी माया देवी रैगर मिलने आई। उसने रमेश के लिए संतरे दिए, जिन पर जेल में तैनात आरएसी के जवानों को शक हो गया। जवानों संतरों को छीलकर देखा तो उनमें 36 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरएएसी जवान की सूचना पर पुलिस जेल पहुंची और माया देवी को गिरफ्तार किया।
वहीं दूसरे मामले में झुंझुनू जेल से ट्रांसफर होकर अजमेर जेल आए कैदी सुमेर कुम्हार की जब तलाशी ली गई तो उसने दो अंडरवियर पहन रखी थी। इस पर जब जवान ने तलाशी ली तो दोनों अंडरवियर के बीच में 8 ग्राम अफीम छिपाई हुई मिली।

जवानों ने उसे जप्त करके सिविल लाईन थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। कैदी सुमेर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। इन दोनों मामलों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जेल में नशीला पदार्थ भी आसानी से मुहैया करवाया जा रहा है। अंदर नशा पहुंचाने में जेल प्रहरियों व चालानी गार्ड की मिलीभगती की बात सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications