घोड़ी पर बैठे दूल्हे के पास अचानक होने लगी फा​यरिंग, देखें वायरल वीडियो

अजमेर। अजमेर में यूं तो जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने साफ तौर पर हथियारों के साथ फोटो डालने या हथियारों का प्रदर्शन करने पर रोक लगाने के आदेश जारी कर रखें है,लेकिन एक शादी में जमकर फायरिंग करने और बारातियों की ओर से हथियार लहरा कर झूमने के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Recommended Video

    घोड़ी पर बैठे दूल्हे के पास अचानक होने लगी फा​यरिंग, देखें वायरल वीडियो
    Video of firing in Ajmer wedding goes viral on social media

    बता दे अजमेर के सावित्री चौराहा स्थित दाधीच वाटिका में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग और हथियारों के प्रदर्शन के वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां एक शख्स बिंदौरी के दौरान दूल्हे के पास खड़ा होकर रोड पर खुलेआम कई बार हवा में फायरिंग करते हुए नजर आता है तो वहीं कुछ लोग स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के पास हथियार लेकर फोटो खिंचवाते हैं इतना ही नहीं डीजे की धुन पर कई लोग हथियार लहराकर झूमते हुए भी वीडियो में नजर आ रहे हैं।

    इस वीडियो के वायरल होते ही एसपी जगदीश चंद्र शर्मा ने गंभीरता दिखाते हुए क्रिश्चयन गंज थाना पुलिस को तुरंत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। एसपी शर्मा ने कहा कि हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन या सोशल मीडिया पर डालना अपराध की श्रेणी में आता है। फायरिंग करते और हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आने वाले लोगों को आइडेंटिफाइ कर लिया है। अब उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+