Ajmer : घर से युवती का किडनैप कर जीप से फरार हुआ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का बेटा सुनील चौधरी
अजमेर। राजस्थान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी करने के लिए एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। वारदात को राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। दूसरे दिन शनिवार को आरोपियों व युवती का पता नहीं चल पाया है। अजमेर पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी है।

किशनगढ़ हाऊसिंग बोर्ड की घटना
अजमेर जिले के मदनगंज थाना प्रभारी मनीषसिंह चारण ने बताया कि किशनगढ़ हाऊसिंग बोर्ड में बंग मैरिज हॉल के पीछे गली में सुभाष जायसवाल का परिवार रहता है। घर पर सुभाष की पत्नी शशि व 23 साल की बेटी मौजूद थी।

आरोपियों ने डंडे व सरियों से वार
पांच मार्च को तीन बजे आरोपी सुनील चौधरी व उसके तीन दोस्त जीप में सवार होकर आया और हमला बोल दिया। बच बचाव कर रहे सुभाष पर आरोपियों ने डंडे व सरियों से वार किया। इससे सुभाष घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

सुनील करता था युवती को परेशान
युवती की मां का आरोपी सुनील चौधरी उसकी बेटी से जबरन शादी करना चाहता है। वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। मोबाइल से कॉल कर परेशान भी कर रहा था। बेटी को धमका भी रहा था। इसकी शिकायत आरोपी के पिता से भी की और उन्होंने माफी भी मांगी, लेकिन फिर भी सुनील उनको परेशान करता रहा।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सुनील चौधरी ने हवाई फायर भी किया और हाथ में पिस्टल लहराते हुए युवती का अपहरण करके उसे जीप में बैठाकर ले गया। आरोपी की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस टीम गठित कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications