Rajasthan : लोहड़ी जश्न का वीडियो बनाने से मचा बवाल, अजमेर में सिख समाज पर पथराव
Ajmer News , अजमेर। राजस्थान के अजमेर के पहाड़गंज स्थित गुरूद्वारे में लोहड़ी का पर्व मनाने के दौरान विवाद खड़ा हो गया। सोमवार को सिख समुदाय के लोगों ने पुलिस थाने का घेराव भी किया।

दरअसल, सिख समाज के लोग लोहड़ी पर्व मना रहे थे। इसी दौरान हरिजन समाज का एक युवक लोहड़ी पर्व के जश्न का VIDEO बना रहा था। उसे वीडियो बनता देख सिख समाज के लोगों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया तो समाज के लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिख समाज के लोगों पर पथराव कर डाला।
इसमें कई लोग चोटिल हो गए। घटना से गुस्साए सिख समाज के लोगों ने रामगंज थाने का घेराव करके असामाजिक तत्वों की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की मानें तो कुछ राहगीर भी पत्थरबाजी में घायल हो गए थे। इसमें से उसी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक भी शामिल था। जिसके सिर में गंभीर चोट आई। युवक का इलाज करवा दिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications