Sharan Gopinath Kamble: कौन हैं ट्रेनी IPS शरण गोपीनाथ, जो सुबह 4 बजे सिर पर गमछा बांध माफिया से भिड़ गए
Who is IPS Sharan Gopinath Kamble Rajasthan: राजस्थान कैडर में प्रशिक्षु आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले की रियल लाइफ सिंघम वाली छवि देखने को मिली है। ये सुबह चार बजे भेष बदलकर बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंच गए।
दरअसल, आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले इन दिनों राजस्थान पुलिस में अजमेर जिले के पुष्कर पुलिस थाने के अतिरिक्त इंचार्ज हैं। यहां पर नशे के सौदागारों व खनन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

खबर है कि आज सुबह चार बजे आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले ने वेष बदला। सामान्य सी टीशर्ट पहनी। सिर पर गमछा बांधा और फिर अपनी टीम के साथ बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंच गए।
बजरी खनन माफिया को भनक लग गई थी कि ट्रेनी आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले ने बालाजी मंदिर पुष्कर घाटी के आस-पास अलसुबह अपनी टीम के साथ छापा मारा है। इस पर माफिया ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग गए तो पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

ट्रेनी आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले व उनकी टीम ने माफिया का पीछा किया। अवैध बजरी से भरे डंपर व ट्रैक्टर के आगे लग्जरी कार चल रही थी, जो उनको पुलिस नाकाबंदी की सूचना दे रही थी। ऐसे में वे बार-बार रूट-रूटकर बदलकर बच निकल रहे थे।

आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले की जीवनी (IPS Sharan Gopinath Kamble Biography)
- राजस्थान कैडर में साल 2021 बैच के आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
- आईपीएस गोपीनाथ कांबले महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के बार्शी ताल्लुका में किसान के बेटे हैं।
- आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले तीन बार यूपीएससी पार कर चुके हैं।
- साल 2021 में UPSC सीएसई में AIR 542 साल 2020 में UPSC CISF एसी में AIR 8 और यूपीएससी 2022 में AIR 127 पाकर आईएफएस बने, मगर इन्होंने साल 2021 वाली आईपीएस सेवा ही जारी रखी।
- आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले ने भारतीय विज्ञान संस्थान (बेंगलुरु) ने पढ़ाई की। दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की।












Click it and Unblock the Notifications