हनीमून मनाने चीन गया नवविवाहित जोड़ा, वापसी में साथ लाया यह गंभीर बीमारी, घर आते ही बिगड़ी तबीयत

अजमेर। चीन से दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस का खौफ राजस्थान में भी दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अलवर, उदयपुर और जयपुर में कई लोगों के कोरोना की चपेट में आने के बाद ताजा मामला अजमेर से सामने आया है। यहां पर एक नवदंपति​ जोड़ा भी कोरोना वायरस के सम्पर्क में आ गया। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर इन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

newly married couple of ajmer effected from Corona virus during honeymoon in china

अजमेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर केके सोनी ने बताया कि अजमेर के किशनगढ़ निवासी युगल की 8 दिसंबर को शादी हुई थी। इसके बाद वह चीन में हनीमून मनाने के लिए गया। चीन के शहर शंघाई पहुंचने के बाद उन्हें कोरोना वायरस फैलने का पता लगा। ऐसे में उन्होंने अपनी यात्रा बीच में ही रद्द कर दी और वापस भारत लौट आए।

newly married couple of ajmer effected from Corona virus during honeymoon in china

अपने शहर किशनगढ़ पहुंचते ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी। इस पर उन्होंने स्थानीय ज्ञान अस्पताल में चेकअप करवाया तो लक्षण कोरोना वायरस के नजर आए। इसके बाद नव दंपति को अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है। इनके सैंपल भी दिल्ली भिजवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+