पूर्व मंत्री का अश्लील VIDEO वायरल करने वाले का महिला नेताओं ने करना चाहा यह हाल

Ajmer News , अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर का फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वारयल करवाने के आरोपी सोनू पाराशर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनू पर वीडियो में कांट-छांट कर उसे अश्लील बनाने का आरोप है। अजमेर जिले की क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उसको एक दिन के रिमाण्ड पर पुलिस को सौंपा है।

Naseem akhtar insaf fake video viral accused arrested

आरोपी सोनू को जब कोर्ट में पेश किया जा रहा था तो न्यायालय परिसर में कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने आरोपी सोनू के मुंह पर कालिख पोतने का प्रयास करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। महिला नेता लक्ष्मी नायक व मंजू सोनी ने पूर्व राज्यमंत्री Naseem Akhtar Insaf की छवि को धूमिल करने वाले को सबक सिखाने की बात कही, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाइश कर शांत करवाया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सोनू पाराशर से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले में कई अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है। आपको बता दें कि अजमेर जिले की पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व अशोक गहलोत की पिछली सरकार में पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ के अश्लील वीडियो, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले वीडियो वायरल किए गए थे। इसकी रिपोर्ट नसीम ने क्रिश्चयनगंज थाने में दर्ज करवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+