Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जसवंत राठी बने RPSC के नए अध्यक्ष, राज्यपाल ने राज्य सरकार की अनुशंसा पर दी मंजूरी

जयपुर, 1 फरवरी। राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी का मुखिया बदलने के बाद आरपीएसी का अध्यक्ष भी बदल गया है। जयवंत राठी को राजस्थान लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

गहलोत सरकार की अनुशंसा पर मंजूरी

गहलोत सरकार की अनुशंसा पर मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र ने अशोक गहलोत सरकार की अनुशंसा पर मंजूरी दी है। जसवंत राठी वर्तमान में आरपीएससी सदस्य है। राज्य सरकार ने राठी को आरपीएससी अध्यक्ष पद का कार्यभार देने का प्रस्ताव राज्यपाल के पास भिजवाया था।

1994 में हुआ आरपीएससी का गठन

1994 में हुआ आरपीएससी का गठन

बता दें कि वर्ष 1949 में राजस्थान लोक सेवा आयोग सेवा का गठन किया गया था। आयोग में स्थाई अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर या तो सरकार की अनुशंषा पर राज्यपाल नए अध्यक्ष की नियुक्ति अथवा वरिष्ठ सदस्य को कार्यभार सौंपते हैं। संवैधानिक संस्थान होने से साल 2014 में कार्यवाहक अध्यक्ष बने डॉ. आर. डी. सैनी तक यह परम्परा बदस्तूर चली।

 आरएएस मुख्य परीक्षा 25 व 26 फरवरी को

आरएएस मुख्य परीक्षा 25 व 26 फरवरी को

स्थाई या कार्यवाहक अध्यक्ष नहीं होने पर सोमवार को एक्ट के अनुसार नियमित कार्य हुए। आयोग को 25-26 फरवरी को आरएएस मुख्य परीक्षा-2021 करानी है। लिहाजा, सरकार द्वारा अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं करने पर फुल कमीशन की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठतम या अन्य किसी सदस्य को व्यवस्थाएं बनाए रखने और साक्षात्कार बोर्ड तय करने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

यूं बनता है पूरा आयोग

राजस्थान लोक सेवा आयोग में 1 अध्यक्ष और सात सदस्य होते हैं। इसे फुल कमीशन कहा जाता है। आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के परिणाम, भर्तियों से जुड़े नियम, किसी परीक्षा या साक्षात्कार को स्थगित करने के फैसले फुल कमीशन की बैठक में होते हैं।

आरपीएससी सदस्य शिवसिंह राठौड़ भी हुए रिटायर

आरपीएससी सदस्य शिवसिंह राठौड़ भी हुए रिटायर

राजस्थान लोक सेवा आयोग में भूपेन्द्र सिंह यादव के चेयरमैन पद से रिटायर होने के बाद वरिष्ठ सदस्य शिवसिंह राठौड़ को कार्यवाहक चेयरमैन बनाया गया था। राठौड़ भी 30 जनवरी 2022 को रिटायर हो गए। ऐसे में सरकार उनकी जगह आरपीएससी सदस्य को जसवंत राठी अध्यक्ष बनाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+