Ajmer : भारी बारिश से अजमेर-पुष्कर में बिगड़े हालात, होटलों में घुसा पानी, सैलानियों की जान पर बन आई
अजमेर। पूरे राजस्थान पर मेहरबान बदरा अजमेर में भी जमकर बरसे हैं। बीते 14 घंटे के दौरान अजमेर जिले में भारी बारिश हुई है, जिससे न केवल जिला मुख्यालय बल्कि तीर्थराज पुष्कर में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। दोनों ही जगहों पर निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। शनिवार को आनासागर झील में पानी का स्तर बढ़ने पर इसके चैनल गेट खोलने पड़े हैं।
सैलानियों
को
भी
हो
रही
परेशानी
पुष्कर
में
भारी
बारिश
के
कारण
सरोवर
के
पीछे
बड़ा
एवं
छोटा
पुल
पूरी
तरह
डूब
गया।
पुष्कर
थाना
पुलिस
मौके
पर
मौजूद
हैं
तथा
सिविल
डिफेंस
की
टीम
यात्रियों
को
सुरक्षित
निकालने
का
काम
कर
रही
है।
पुष्कर
के
कई
होटलों
एवं
घरों
में
पानी
भर
गया
है,
होटलों
से
विदेशी
सैलानियों
को
सुरक्षित
बाहर
निकाला
जा
रहा
है।
पुष्कर
गुरुद्वारे
के
पीछे
भारी
बारिश
के
चलते
पानी
की
आवक
से
तीस
फुट
की
दीवार
टूट
गई।
पुष्कर
सरोवर
भी
लबालब
नजर
आ
रहा
है।
आनासागर झील के दो गेट खोले
अजमेर शहर में शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। इससे आनासागर झील में पानी की आवक बढ़ गई। इसकी भराव क्षमता 13 फीट है। जबकि इसका जलस्तर बढ़कर 14 फीट 11 इंच हो गया। चारों चैनल गेट से पानी तेज रफ्तार से छलकना शुरू हो गया था। अजमेर जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रवि सारस्वत और टीम ने दो चैनल गेट खोल दिए। जबकि दो गेट से पानी ओवर फ्लो हो रहा है। झील की भराव क्षमता 13 फीट है। इसकी सुरक्षा के लिए पानी कम करने का फैसला किया गया है।
यूं निकलता है आनासागर झील का पानी
झील के चैनल गेट से निकल कर पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आदर्श नगर पहुंचता है। यहां से यह खानपुरा तालाब, पीसांगन और गोविंदगढ़ बांध तक जाता है। प्रशासन पानी छोडऩे से पहले इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। मालूम हो कि आनासागर के गेट 28 जुलाई, 2 अगस्त को भी खोले गए थे।
Recommended Video
Kota Flood: चबंल नदी में बहे मां-बेटा, 18 किमी दूर मिला बेटे का शव, मां का तीसरे दिन भी सुराग नहीं