राजस्थान : बेटियों के कंधे पर विदा हुई मां, बेटा नहीं होने पर बेटियों ने ही दी मुखाग्नि

अजमेर। बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अपनी मां को ना केवल कंधा दिया बल्कि मुखाग्नि भी दी। वाकया राजस्थान के अजमेर के बिहारी गंज क्षेत्र का है। बिहारीगंज निवासी उषा शर्मा की कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई। उषा शर्मा के कोई बेटा नहीं होने के कारण उसकी तीन बेटियों ने उसकी अर्थी को कंधा देकर श्मशान स्थल तक पहुंचाया।

Recommended Video

      Rajasthan के Ajmer में बेटियों ने निभाया बेटों का फर्ज, मां की अर्थी को दिया कंधा | वनइंडिया हिंदी
      Daughters cremated mother in Ajmer Rajasthan

      बिहारी गंज क्षेत्र में जिसने भी यह नजारा देखा तो उसकी भी अश्रुधारा बह निकली और उसने यही कहा कि बेटियां-बेटों से कम नहीं है। मृतक की बेटियों ने ही उसके अंतिम क्रियाकर्म का कार्य किया। इसके बाद नम आंखों से मुखाग्रि भी दी।

      मृतका की बेटी गीरिश्मा शर्मा ने बताया कि परिजन ने सभी बहनों को बड़े नाज से और बेटों की तरह ही पाला था। आज मां के निधन पर बहनों ने बेटे के द्वारा निभाए जाने वाले सभी फर्ज निभाए हैं और आगामी दिनों में जो सामाजिक रीति रिवाज है वो भी करेंगे।

      उन्होंने कहा कि अब वह जमाना आ गया है। जब बेटा-बेटी में किसी तरह का भेदभाव नहीं है। बेटियां भी बेटों से कहीं कम नहीं है, इसलिए बेटियों को हीन भावना से देखना लोगों को बंद करना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+