शादी के अगले दिन दुल्‍हन ने सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, कौन थी कोमल शर्मा?

राजस्‍थान के अजमेर में हर किसी को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी के अगले दिन दुल्‍हन सातवीं मंजिल से छलांग दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि मृतका दुल्‍हन की शिनाख्‍त कोमल शर्मा के रूप में हुई। वह जयपुर की रहने वाली थी।

Komal Sharma jumped from seventh floor

32 वर्षीय कोमल शर्मा की रविवार को अजमेर के ज्ञान विहार गोकुलधाम अपार्टमेंट निवासी रौनक शर्मा के साथ हुई थी। अगले दिन अपार्टमेंट में शादी के बाद ही रस्‍में चल रही थीं।

इसी दौरान कोमल शर्मा कहने लगी कि उसका जी घबरा रहा है। घबराहट हो रही है। ऐसे में वह पति के साथ सातवीं मंजिल स्थित छत पर चली गई।

छत पर जाने के बाद कोमल ने पति से कहा कि उसे बैठने के लिए कुर्सी लाकर दें। पति कुर्सी लाने चला गया। उधर, दुल्‍हन ने सातवीं मंजिल से छलांग दी। नीचे गिरते ही वह अचेत हो गई।

पति व परिजन उसे तुरंत अस्‍पताल लेकर गए, जहां चिकित्‍सकों ने दुल्‍हन कोमल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया और मायके वालों को सूचना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+