जज ने चोर को जेल भेजा तो गुस्साए चोर ने जमानत पर बाहर आकर उसी कोर्ट में कर डाली चोरी
अजमेर, 24 दिसम्बर। राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में अजीब मामला आया है। यहां पर जेल भेजे जाने से गुस्साए चोर ने जमानत पर बाहर आने के बाद उसी कोर्ट में ही चोरी कर डाली। अब आरोपी को फिर पकड़ा गया तो यह खुलासा हुआ है।

ट्रेनी आईपीएस सुमित मेहरड़ा के अनुसार चोरी के एक अन्य मामले में आरोपी भागीरथ कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। एक दिन पुलिस को भनक लगी कि वो नागौर जिले के गांव थांवला में है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से जज ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।
जेल भेजने से नाराज भागीरथ ने जमानत पर बाहर आने के बाद अपने दोस्त गजेंद्र के साथ मिलकर उसी कोर्ट में बीस दिसम्बर की रात को चोरी कर डाली और वहां से एलसीडी, प्रिंटर और टीवी सहित कई चीजों पर हाथ साथ कर दिया। इसमें से कुछ सामान भगीरथ ने अपने घर में इस्तेमाल कर लिए और कुछ पुखराज नाम के कबाड़ी को दे दिए।
कोर्ट में चोरी की सूचना पुष्कर पुलिस थाने को मिली तो थानाधिकारी महावीर शर्मा ने तुरंत टीम का गठन किया। टीम में शर्मा के अलावा एएसआई देवकरण, छितरमल, सुनील पारीक, जितेंद्र विजय, अमित, भोमाराम, वेद प्रकाश कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, नोरतमल शामिल किए गए। टीम ने घेरा डाला और भगीरथ, उसके दोस्त एवं कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जेल भेजने से गुस्सा वाली बात बताई।












Click it and Unblock the Notifications