दो युवकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिली युवती, यहां पैसे लेकर उपलब्ध करवाई थी जगह

अजमेर। अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के पुष्कर रोड स्थित समारोह स्थल में एक युवती और दो युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि युवती के परिजनों को बुलाकर उनको सौंप दिया।

Forresta venue ajmer

क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि पुष्कर रोड पर फोरेस्टा समारोह स्थल में युवक-युवतियों को कमरे उपलब्ध करवाकर अवैध काम करवाया जा रहा है। इस संबंध में एक परिवार मिला था। शनिवार को पुलिस की टीम को समारोह स्थल में भेजा गया तो दो युवक व एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में कमरे में मिले। जिस पर उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

तीनों युवक-युवती अजमेर शहर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि युवती के परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश की और इसके बाद युवती को छोड़ दिया गया। थानाधिकारी कुमावत ने बताया कि इस तरह का अवैध काम करने वाले समारोह स्थल के संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वह पुलिस को नहीं मिल पाया है।

काफी समय से चल रहा था घिनौना काम

आस-पास के लोगों की मानें तो यहां काफी समय से यह घिनौना काम चल रहा था। चंद रुपयों के लिए युवक-युवतियों को जगह उपलब्ध करवाई जाती थी। युवक-युवतियां यहां घंटों तक रुकते थे और फिर वापस लौट जाते थे। इस तरह के काम से स्थानीय लोगों में भी गहरा रोष व्याप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+