Ajmer Rain: बरसाती नाले में बहा RPSC का सेक्शन अफसर, 18 घंटे बाद मिला शव
Heavy Rain in Ajmer: राजस्थान में मानसून 2023 के बदरा जमकर बरस रहे हैं। अजमेर में कार्यरत आरपीएससी सेक्शन ऑफिसर दिलीप सिंह बरसाती नाले में बह गए।
Heavy Rain in Rajasthan: राजस्थान में मानसून 2023 के बदरा जमकर बरस रहे हैं। अजमेर में आसमान से पानी आफत बनकर बरसा है।
RPSC के अफसर दिलीप सिंह बरसाती नाले में बह गए, जिनका 18 घंटे बाद आदर्श नगर पुलिया के पास शव मिला है।

जानकारी के अनुसार अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में कार्यरत सेक्शन अफसर दिलीप सिंह रविवार शाम को पेट्रोल पंप के पास से जा रहे थे।
तब तेज बारिश हो रही थी और अचानक सड़क पर पानी का बहाव तेज हो गया था। दिलीप सिंह बरसात नाले के पानी में बह गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर उनको बचाने की कोशिश की, मगर फिर असफलत रहने पर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई।
अजमेर के अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार शाम को आरपीएससी सेक्शन अफसर के बरसाती पानी में बहने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।
सोमवार को करीब 18 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को आदर्श नगर पुलिस के पास दिलीप सिंह का शव मिला, जिसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
उल्लेखनीय है कि अजमेर में प्री मानसून और चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर के कारण जबरदस्त हुई थी। तब ही आना सागर झील और फॉयसागर झील ओवरफ्लो हो गई। झील का पानी सड़क पर आ गया था।
अब मानसून की पहली बारिश हुई तो सड़क और नाले पूरी तरह से पानी में डूब गए। राहगीरों को सड़क व नाले का अंदाजा भी नहीं हो रहा। संभवतया इसी के चलते दिलीप सिंह हादसे का शिकार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications