अजमेर एक्सीडेंट : सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने के बाद कार से अलग हुई छत, पति-पत्नी समेत चार की मौत
अजमेर एक्सीडेंट : सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने के बाद कार से अलग हुई छत, पति-पत्नी समेत चार की मौत
अजमेर, 18 अगस्त। राजस्थान के अजमेर जिले के विजयनगर के पास गुरुवार सुबह नौ बजे भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह परिवार सभी जयपुर से भीलवाड़ा लौट रहे थे। मरने वालों की शिनाख्त आजाद नगर भीलवाड़ा निवासी अंकित अग्रवाल (39), पत्नी राखी अग्रवाल (36), पुत्र प्रथम अग्रवाल (12) और ड्राइवर कय्यूम (22) के रूप में हुई है।

मीडिया से बातचीत में विजयनगर थाने के एएसआई शिवचरण सिंह ने बताया कि हादसा विजयनगर शहर के निकट चारभुजा होटल के पास सियाज कार सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। इस टक्कर में कार की छत अलग हो गई। इसमें पति,पत्नी व चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। अंकित का धागे का कारोबार था। ड्राइवर भीलवाड़ा के हमीरगढ़ का रहने वाला था।
सूचना पाकर पुलिस ने शवों को विजयनगर के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द किए गए। हादसे के बाद तीनों के शव कार में फंस गए। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इस दौरान काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने मामले की जांच की शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि ट्रक रोड से बिल्कुल नीचे खड़ा था, लेकिन कार पीछे से आकर ट्रक मे घुस गई। ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी। कार बेकाबू होकर जा घुसी। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों की बॉडी भी फंस गई।












Click it and Unblock the Notifications