PHOTOS: एग्जाम देने पहुंची महिला का बच्चा रोने लगा, महिला पुलिस कांस्टेबल ने कुछ यूं निभाया मां का फर्ज

Ahmedabad police: इन दिनों गुजरात की एक महिला कांस्टेबल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। जिस तरह से कांस्टेबल बच्चे को पकड़कर उसकी देखभाल कर रही है, वो लोगों का दिल जीत रहा है।

महिला पुलिस कांस्टेबल का वीडियो अहमदाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है, जिसमें कांस्टेबल दया बेन 6 महीने के बच्चे को गोद में लिए उसके साथ खेल रही हैं।

Ahmedabad police

पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक, एक महिला परीक्षार्थी अपने छह महीने के बेटे के साथ गुजरात उच्च न्यायालय के चपरासी पद के उम्मीदवार के रूप में उपस्थित होने के लिए ओधव परीक्षा केंद्र पहुंची। कुछ ही मिनटों में परीक्षा शुरू होने वाली थी लेकिन उसका बच्चा लगातार रोए जा रहा था।

बच्चे को लगातार रोता देख एक महिला कांस्टेबल मदद के लिए आगे आई। इसके बाद उन्होंने रोते हुए बच्चे को अपनी गोद में ले लिया ताकि मां बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सके। अहमदाबाद पुलिस ने लिखा- ओधव में परीक्षा देने आई महिला परीक्षार्थी का बच्चा लगातार रो रहा है। महिला के पेपर के दौरान समय बर्बाद ना हो और वो अच्छी तरह से एग्जाम दे सके।

देखते ही देखते महिला कांस्टेबल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और लोग उनके इस रवैये की जमकर तारीफ भी करने लगे। एक यूजर ने कहा कि मैम हमें आपपर गर्व है। दो दूसरे ने लिखा- दयाबेन, एक महिला पुलिस अफसर ने एग्जाम सेंटर में गई मां की मदद की और उसके बच्चे को गोद में लिया।

एक तीसरे ने लिखा कि ये पुलिस की असली पहचान है। आज कल के समय में अगर बच्चा बहुत ज्यादा शैतान है तो उसे ये बोलकर चुप कराया जाता है कि पुलिस आएगी और उसे पकड़ लेगी। एक और ने लिखा कि शानदार काम। अहमदाबाद पुलिस और उनके परिवारों को सलाम। एक ने कहा कि ये मानवता के लिए किया जाने वाला काबिलेतारीफ काम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+