अहमदाबाद: बिना मास्क के घूमते लोगों का कोरोना टेस्ट, 47 पॉजिटिव मिले, 1000-1000 रुपए जुर्माना भी वसूला

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आने के चलते पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। मनपा (महानगरपालिका) के एक अधिकारी मुताबिक, शहर में पांच दिनों के दरम्यान (20 नवम्बर से 25 नवम्बर तक) सड़कों या सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के मिले 958 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 47 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें पकड़कर कोविड सेंटर भेजा गया। वहीं, जिन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, उनसे मास्क न पहनने पर 1000-1000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

thousand People Found Without Masks at Ahmedabad city, 47 covid-19 positive in 958

अहमदाबाद महानगरपालिका द्वारा बताया गया कि, शहर में रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ है। हालांकि, दिन में कर्फ्यू न होने के दौरान काफी लोग बिना मास्क दिख जाते हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार और महानगरपालिका की ओर से शहर में विविध कदम उठाए जा रहे हैं। ज्यादा ध्यान मास्क के ऊपर दिया जा रहा है। महानगरपालिका एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा यहां पिछले पांच दिनों में सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर घूमते मिले 958 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। जिनमें से पॉजिटिव मिले 47 में से 41 को कोविड केयर सेंटर भेजा गया। जबकि 6 जनों को होम क्वारंटाइन किया गया।

thousand People Found Without Masks at Ahmedabad city, 47 covid-19 positive in 958

करीब हजार लोगों में से सबसे ज्यादा 314 कोरोना पॉजिटिव शहर के दक्षिण जोन में मिले। इस बारे में महानगरपालिका द्वारा कहा गया कि, बिना मास्क के घूमते हुए सबसे अधिक लोग दक्षिण जोन में पकड़े गए हैं। हाल ही कोरोना टेस्ट करने पर 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, दक्षिण-पश्चिम जोन में जिन 178 लोगों को पकड़ा गया उनमें से भी 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा अहमदाबाद के उत्तर जोन में 138 लोग बिना मास्क के पकड़े गए। अधिकारी ने कहा कि, उनमें से 9 जने कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उत्तर-पश्चिम जोन में 102 में से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पूर्व में 68 में से 9, पश्चिम में 73 में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, अहमदाबाद के मध्य जोन में बिना मास्क के 85 मिले। जिनमें से एक भी संक्रमित नहीं निकला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+