गुजरात में खाने के साथ बियर भी घर पहुंचा रहा था Swiggy का डिलीवरी बॉय, गिरफ्तार

अहमदाबाद। हाल ही सोशल मीडिया पर जोमेटो के डिलीवरी बॉय को लेकर काफी विवाद हुआ था। वहीं, अब गुजरात में स्विगी नामक फूड कंपनी के डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किए जाने की चर्चा हो रही हैं। दरअसल, डिलीवरी बॉय खाने के साथ ही बियर की सप्लाई भी कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे दो तर्कों पर अरेस्ट किया गया, पहला कि गुजरात में शराब या बियर बेचने पर रोक है। दूसरे, खाने के साथ वह लोगों को ये भी सप्लाई करता था।वहीं, पुलिस ने राहुल सिंह करण सिंह महीड़ा नाम के डिलीवरी बॉय को तो 6 टिन बियर के साथ पकड़ा है।

..तो घर पर शराब भी पहुंचा रहे स्विगी के बॉय

..तो घर पर शराब भी पहुंचा रहे स्विगी के बॉय

राहुल सिंह करण सिंह महीड़ा ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि वह पिछले कई महीनों से अपने ग्राहकों को फूड के साथ बियर की भी सप्लाई करता था। ऐसे में कुछ लोगों ने पुलिस से उसकी शिकायत कर दी थी। वह पुलिस की गिरफ्त में आया तो राज्य में यह चर्चा होने लगी कि स्विगी का डिलीवरी बॉय आपको आपके घर शराब की बोतल भी मुहैया करवा सकता है।

मोबाइल, बाइक और 10 हजार रुपए भी जब्त

मोबाइल, बाइक और 10 हजार रुपए भी जब्त

बता दें कि, स्विगी के डिलीवरी बॉय फूड की घर बैठे डिलीवरी करते हैं। वडोदरा शहर में लक्ष्मीपुरा पुलिस ने रविवार रात नंदीश कॉम्पलेक्स के पास से बियर की डिलीवरी करने वाले डिलीवर बॉय को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और बाइक सहित कुल 10 हजार रुपये का माल जब्त किया।

इसलिए नहीं पकड़ पा रही थी पुलिस

इसलिए नहीं पकड़ पा रही थी पुलिस

दरअसल, होता यह था कि स्विगी की ड्रेस में होने से पुलिस डिलीवरी बॉय को नहीं पकड़ती थी। जिसके कारण बियर की डिलीवरी करने में उस शख्स को आसानी होती थी। उसने बताया कि गोरवा के बुटलेगदर के पास बियर खरीदता था। फिर वह उसे सप्लाई करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+