सोनिया गांधी भड़कीं कहा नरेंद्र मोदी को सिर्फ कुर्सी की चाहत

sonia gandhi
अहमदाबाद। कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि गुजरात का विकास वाकई में एक ऑफी मॉडल जैसा ही है। उन्‍होंने कहा कि जिन विकास के मुद्दों पर मोदी देश भर में डंका पीट रहे हैं उसी राज्‍य में गरीबों को पीने का पानी भी नहीं मिलता है। सोनिया ने मोदी को सिर्फ कुर्सी का लालची बताया है।

सोनिया ने माेदी पर पलटवार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को सिर्फ प्रधानमंत्री की कुर्सी दिख रही है। वो एक लालची नेता हैं। सेानिया ने गुजरात के विकास मॉडल की पोल खोलते हुए कहा कि यहां न तो गरीबों को शिक्षा ग्रहण करने का मौका दिया जाता है और न ही पीने का पानी ही मिलता है। उन्‍होंने कहा कि पिछले 12 सालों में मोदी ने यहां पर सुशासन नहीं बल्कि कुशासन किया है।

सोनिया ने कहा कि इस साल का चुनाव दो विचारधाराओं के बीच लड़ा जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि घृणा, संकीर्णता और भेदभाव जैसी कट्टरपंथी विचारों को बढ़ावा देने वाली ताकतों को दूर रखें। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ऐसी ही एक विचाधारा है। यह ऐसे संगठन के इशारे पर काम करती है जो गंगा जमुना तहजीब'में भरोसा नहीं करती, जो घृणा, संकीर्णता और कट्टरपंथी सोच के जरिए समाज में भेदभाव पैदा करता है।'

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा में देश को एकजुट करने और विभिन्न धर्मों एवं पंथों के बीच सौहार्द्र पर जोर दिया जाता है जबकि इसके विपरीत भाजपा की विचारधारा ऐसी है जो देश के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने कहा, ‘ऐसी विचारधारा देश के सिद्धांतों और परंपराओं को तोड़ती है जिसे हमने सदियों से संवारा है। यह ऐसी विचारधारा है जो एकता के नाम पर निर्ममता को थोपना चाहती है।'

सोनिया ने कहा कि उनकी पार्टी मजबूत लोकतांत्रिक ढांचे में भरोसा करती है जहां समाज में हर किसी के साथ समान व्यवहार होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोग ऐसी विभाजनकारी ताकतों से दिग्भ्रमित नहीं होंगे और उन्हें पराजित करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी तबकों के लिए लड़ रही है और उसने 2014 के चुनाव घोषणा पत्र में उनके कल्याण के लिए कई योजनाओं और कार्यक्रमों का वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+