वीडियो: देखें राजकोट में बीजेपी उम्मीदवार का कारनामा

गुजरात के राजकोट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने पार्टी के लिए शर्मिंदगी के हालात पैदा कर दिए हैं। राजकोट से उम्मीदवार मोहन कुंदरिया से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्कूल में बच्चों के सिर पर से गुजर रहे हैं।सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है। भाजपा को शर्मसार कर देने वाला ये वीडियो आर्य समाज की ओर से आयोजित एक योगा कैंप का है। जहां भाजपा उम्मीदवार मोहन कुंदरिया बच्चों के सिर से होकर गुजरते है।
वीडियो जारी होने के बाद जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो अपना बचाव करते हुए नजर ए। सारा दोष आयोजकों के सिर पर मढ़ते हुए कुंदरिया ने कहा कि इसके लिए उन्हें आयोजकों ने मजबूर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की योगा शक्ति को दिखाने के लिए आयोजकों ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया था। हलांकि पार्टी के उम्मीदवार के इस रुप को लेकर भाजपा सकते हैं। वहीं पार्टी की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/oKrXWc-s9rg?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications