गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन? जानिए नरेंद्र सिंह तोमर ने क्या कहा?

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने जिस तरह स अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया उसके बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की तलाश की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका मंथन तेज हो गया है। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री और गुजरा के पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर अहमदाबाद पहुंचे हैं। अहमदाबाद पहुंचने पर तोमर ने कहा कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसी की चर्चा के लिए हम यहां आए हैं। हम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और अन्य नेताओं से इस बाबत चर्चा करेंगे।

Recommended Video

      Vijay Rupani के बाद कौन होगा Gujarat का नया CM, क्या बोले Narendra Singh Tomar ? | वनइंडिया हिंदी
      tomar

      दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार धाम भवन का इ-उद्घाटन किया था, इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे। इस उद्घाटन के कुछ घंटों बाद विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल इस भवन को पाटिदार समुदाय द्वारा बनाया गया है, ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री पाटीदार हो सकता है। इसके साथ ही कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है।

      गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल जोकि गैर पाटिल समुदाय से आते हैं उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि वह सीएम की रेस में नहीं हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह कह पाना असंभव है, इसका फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लेंगे। वहीं विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर नितिन पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई है। पिछले कुछ महीनों की बात करें तो भाजपा नेतृत्व पर लगातार इस बात का दबाव बनाया जा रहा था कि प्रदेश का मुख्यमंत्रीकिसी पाटीदार नेता को बनाया जाए। प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा पाटीदार समुदाय का समर्थन है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+