लिव इन में रह रही लड़की ने बेटी पैदा होने के बाद ढूंढ लिया नया प्रेमी, फिर दोनों ने बेटी का किया यह हाल

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में लिव इन में रह रही एक लड़की ने मां बनने के लिए बाद न केवल नया प्रेमी ढूंढ लिया बल्कि बच्ची को मरने के लिए डेमो ट्रेन के नीचे छोड़ दिया, मगर उस मासूम के सांसों की डोर लम्बी थी और वह बच गई। फिर जब पूरे मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ, वो यह था कि लड़की ने बेटी पैदा होने के बाद नया प्रेमी ढूंढ लिया था।

Minor Girl in custody with lover in Ahmedabad

अहमदाबाद की रहने वाली है लड़की

अहमदाबाद की रहने वाली है लड़की

अहमदाबाद रेलवे के डीएसपी जेपी राओले ने बताया कि किशोरी नाबालिग है और मूल रूप से अहमदाबाद की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले रिक्शा चालक हिमांशु पटेल के साथ राणीप में किराए के मकान में लिव इन में रहती थी। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। 5 महीने बाद हिमांशु ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद उसकी मुलाकात सिविल हॉस्पिटल में रजनीकांत से हुई, जो कुछ समय बाद प्यार में बदल गई।

ट्रेन में सीट के नीचे छोड़ा मासूम को

ट्रेन में सीट के नीचे छोड़ा मासूम को

तीन दिन पहले पाटण डेमो ट्रेन में सीट के नीचे एक मासूम बच्ची मिली थी। जांच में यह पाया गया कि उसी किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए उसे त्याग दिया था। बच्ची उसके पूर्व प्रेमी से थी, इसलिए किशोरी अपने नए प्रेमी के साथ रहने के लिए उसका त्याग कर दिया। दरअलस, युवती पुराने प्रेमी को छोड़ दिया था और वह नए प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने रास्ते की बाधक बच्ची को पाटण डेमो ट्रेन में छोड़कर चले गए और विसनगर थाने में बच्ची के गुम होने की रिपोर्ट लिखवाई। इसी आधार पर पुलिस ने नाबालिग के प्रेमी रजनीकांत मकवाना को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा है।

बेटी के पिता नाम हिमांशु पटेल

बेटी के पिता नाम हिमांशु पटेल

नाबालिग ने 8 अगस्त को सिविल अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। पिता का नाम हिमांशु पटेल लिखवाया। इधर रजनीकांत और किशाेरी शादी करना चाहते थे। रजनीकांत का परिवार भी इसके लिए तैयार था। परंतु बच्ची उनकी शादी के रास्ते में बाधक थी। इसलिए दोनों ने मिलकर यह तय किया कि बच्ची को कहीं ठिकाने लगा दिया जाए। इसलिए उसे ट्रेन में छोड़कर चले गए। अब पुलिस हिमांशु पटेल की तलाश कर रही है। ताकि उसका डीएनए टेस्ट लिया जा सके। यदि वह बच्ची का पिता सिद्ध होता है, तो उस पर पॉस्को के तहत नाबालिग से दुष्कृत्य का अपराध दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+