समधी-समधन और जेठ-देवरानी के बाद अब सामने आई सास-दामाद की प्रेम कहानी, दुल्हन के होश उड़े
अहमदाबाद। समधी-समधन और जेठ-देवरानी की प्रेम कहानियां गुजरात में पहले ही सामने आ चुकी हैं। अब यहां सास और दामाद के बीच अफेयर का होने का मामला सामने आया है। अहमदाबाद ईस्ट सिटी में ऐसा हुआ, जब सास अपने दामाद की आशिका बन गई। दोनों के नाजायज ताल्लुकात पता चलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं।

अहमदाबाद का मामला
संवाददाता ने बताया कि, शहर के पूर्वी हिस्से में रहने वाली एक सास के बारे में यह खबर है कि उसके दामाद के साथ प्रेम प्रसंग हैं। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। यह मामला महिला हेल्पलाइन की टीम के पास पहुंच गया है। सास की बेटी यानी कि दामाद की घरवाली ने पुलिस के समक्ष शिकायत की है। उसका कहना है कि 'मेरी मां मेरे पति को अपना बनाने पर आमादा है।'

बेटी को अपनी मां और पति के रिश्ते का नहीं पता था
पता चला है कि, सास अपनी बेटी व दामाद को बहाने से घर पर बुलाती थी। दामाद भी बिना किसी कारण अपनी सास के घर जाने की जिद करता। वहां पहुंचने पर सास अपनी बेटी को कुछ सामान लाने लाने के लिए बाहर भेज देती। उसके बाद दामाद के साथ मकान में रह जाती थी। उन दोनों के तीनों साल से चले आ रहे इस नाजायज रिश्ते से पूरी तरह अनजान थी।

ऐसे पता चली सास दामाद की प्रेम कहानी
हुआ यूं कि, जब से कोरोना-लॉकडाउन लागू हुआ तो सास और दामाद आपस में लंबे से मिल नहीं पा रहे थे। ऐसे में जुलाई में अनलॉक शुरू होते ही बहाने बनाकर दामाद सास के घर पहुंच गया। वहां सास ने बेटी को फिर बाहर भेज दिया। घर से बाहर निकलते ही बेटी की मुलाकात अपनी मां के पड़ोसी से हुई और तब उस पड़ोसी ने बेटी को सास-दामाद के प्रेम-प्रसंग के बारे में बताया।

बेटी के पैरों तले जमीन खिसक गई
फिर बेटी के पैरों तले जमीन खिसक गई। मगर बेटी ने अपने पति या मां को अपने मन की स्थिति का पता नहीं लगने दिया और चुपचाप से दोनों पर नजर रखने लगी। इस दौरान उसने अपनी मां और पति को जब आपत्तिजनक स्थिति में खुद देखा तो घबरा गई। उसके बाद हिम्मत करके उसने महिला हेल्पलाइन में संपर्क कर अपनी दुखभरी दास्तान सुनाई और तुरंत मदद की गुहार लगाई।

बोला- मुझे तुम्हारी मां ही पसंद है
तब हेल्पलाइन काउंसलर वहां पहुंचे और दोनों को समझाने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन सास ने तो दामाद से शादी करने की जिद्द पकड़ ली। इतना ही नहीं पति ने भी पत्नी को साफ-साफ कहा कि, 'मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहता हूं और मुझे तुम्हारी मां ही पसंद है।'' जिसके चलते अब बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications