IAS Abhishek Singh : सोशल मीडिया पर 'आत्‍म-प्रचार' करना पड़ा भारी, Gujarat Election ड्यूटी से हटाया

IAS Abhishek Singh in Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचार जोरों पर है। मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण के तहत एक दिसंबर व दूसरे चरण में 5 दिसम्‍बर को मतदान होगा। 8 दिसम्‍बर को मतगणना होगी। इस बीच गुजरात चुनाव में पर्यवेक्षक लगने के बाद आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को ड्यूटी हटा दिया गया है।

Recommended Video

    IAS Abhishek Singh की Gujarat Election ऑब्जर्वर पद से छुट्टी, फोटो डालना पड़ा भारी | वनइंडिया हिंदी
    IAS Abhishek Singh गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 पर्यवेक्षक

    IAS Abhishek Singh गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 पर्यवेक्षक

    दरअसल, यूपी कैडर के IAS Abhishek Singh को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के तहत पर्यवेक्षक लगाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर 'आत्‍म प्रचार' करना भारी पड़ा है। अभिषेक सिंह ने 17 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर्यवेक्षक की कार के साथ तस्‍वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि उन्‍हें गुजरात चुनाव में अहमदाबाद में पर्यवेक्षक लगाया गया है। इस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए आईएएस अभिषेक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है।

    आचार संहिता के उल्‍लंघन पर नजर रखने का काम पर्यवेक्षकों का

    आचार संहिता के उल्‍लंघन पर नजर रखने का काम पर्यवेक्षकों का

    दरअसल, पर्यवेक्षक किसी भी चुनाव में पर्यवेक्षक में चुनाव आयोग की आंख, कान और नाक की तरह काम करते हैं। चुनाव में भाग्‍य आजमा रहे उम्‍मीदवारों के खर्च से लेकर आचार संहिता के उल्‍लंघन पर नजर रखने का काम पर्यवेक्षकों के जिम्‍मे होता है।

    बापूनगर और असरवा विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक लगाया गया

    आजतक की खबर के अनुसार के अनुसार आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में अहमदाबाद जिले के बापूनगर और असरवा विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक लगाया गया था, जिसकी जानकारी अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। चुनाव आयोग के पास उनकी पोस्‍ट को लेकर शिकायत पहुंची।

    अभिषेक सिंह को पर्यवेक्षक की जिम्‍मेदारी से मुक्‍त कर दिया

    अभिषेक सिंह को पर्यवेक्षक की जिम्‍मेदारी से मुक्‍त कर दिया

    शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने अभिषेक सिंह को तुरंत गुजरात चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्‍मेदारी से मुक्‍त कर दिया है। आयोग के आदेश में कहा गया है कि उन्‍होंने अपनी आधिकारिक हैसियत को सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी स्‍टंट के रूप में इस्‍तेमाल किया है। इसलिए उन्‍हें उन्हें ऑब्जर्वर और अगले आदेश तक चुनाव संबंधी किसी भी ड्यूटी से डिबार कर दिया गया है।

     कौन हैं आईएएस अभिषेक सिंह?

    कौन हैं आईएएस अभिषेक सिंह?


    बता दें कि 22 फरवरी 1983 को जन्‍मे आईएएस अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। इस बात का अंदाजा इससे लगा लिजिए कि इंस्‍टाग्राम पर अभिषेक सिंह को 3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इस मामले में ये देशभर के सारे आईएएस अधिकारियों में नंबर वन हैं। आईएएस अभिषेक सिंह बेहतरीन एक्‍टर भी हैं। बी प्राक के साथ सॉन्‍ग 'दिल तोड़ के' और जुबिन नौटियाल के साथ 'तुझे भूलना तो चाहा...' ने शानदार एक्टिंग की। अभ‍िषेक सिंह कई वेब सीरीज और टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं।

     अभिषेक सिंह की पत्‍नी भी आईएएस

    अभिषेक सिंह की पत्‍नी भी आईएएस

    बता दें कि अभिषेक सिंह मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। इनकी पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं, जो नोएडा एसडीएम रहते हुए रेत माफिया व अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करके देशभर की सुर्खियों में रही थीं। दुर्गा शक्ति नागपाल को पंजाब कैडर मिला था, मगर आईएएस अभिषेक सिंह से शादी करने के लिए कैडर बदलकर यूपी आ गई थीं।

    Gujarat Election 2022 में IAS अभिषेक सिंह को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+