गुजरात में केजरीवाल की घोषणा के बाद अब सरकार पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने को हुई तैयार

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्‍री अरविंद केजरीवाल यहां मुफ्‍त बिजली, पानी और शिक्षा मुहैया कराने के वादे किए हैं। इसके अलावा उन्‍होंने कल पुलिसवालों के वेतन-भत्तों को बेहतर बनाने की घोषणा कर डाली। उनकी इस घोषणा के बाद मौजूदा सरकार की हलचल तेज हो गई। गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि, हमारी सरकार पुलिसकर्मियों का दर्द समझती है, और जल्द वेतन-भत्तों में सुधार करने वाली है।

जल्द वेतन-भत्तों में सुधार करेगी सरकार

जल्द वेतन-भत्तों में सुधार करेगी सरकार

पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने के विषय पर गृह राज्यमंत्री बोले कि, सरकार इस पर मंथन कर चुकी है। उन्‍होंने केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की घोषणाओं पर भी तंज कसा। गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि, आप यहां राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। संघवी ने कहा, ''हमारा मानना है कि पुलिसकर्मियों उनके परिवारों को गुमराह कर राजनीतिक हथियार बनाने का प्रयास नहीं किया जाए, हमारे यहां (गुजरात) आप की फ्री की घोषणाओं वाली राजनीति चलने वाली नहीं है।'

बेहतर वेतन-भत्ते दिए जाने का वादा

बेहतर वेतन-भत्ते दिए जाने का वादा

मालूम हो कि, गुजरात में पुलिसकर्मियों के परिजनों की ओर से राजधानी गांधीनगर में ग्रेड पे को लेकर आंदोलन हो चुका है। वे चाहते हैं कि उनका वेतन बढ़ाया जाए। उनकी इसी मांग पर अरविंद केजरीवाल कल बोले। अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में आप के महिला सम्मेलन में एक पुलिसकर्मी की बेटी के खत का जिक्र करते हुए गुजरात में आप की सरकार बनने पर पुलिसकर्मियों को बेहतर वेतन-भत्ते दिए जाने का वादा किया। साथ ही वह यह अपील भी कर गए कि खुलकर नहीं कर सकते तो अंदरखाने 'आप' की मदद करें, ताकि गुजरात में भी उनकी सरकार बन सके।

पुलिसकर्मियों में हो रहे चर्चे

पुलिसकर्मियों में हो रहे चर्चे

केजरीवाल की वेतन-संबंधी घोषणा होते ही पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया ग्रुप्‍स में ऐसे संदेश वायरल होने लगे कि सरकार 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों के लिए नए ग्रेड पे की घोषणा करने ही वाली है। एक पोस्‍ट में लिखा था- मौजूदा सरकार अब भत्ते बढ़ाकर उनके वेतन में बढ़ोतरी करना चाहती है, ताकि पुलिसकर्मियों में उभर रहे असंतोष से निपटा जा सके।' वहीं, राज्‍य सरकार ने भी पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे में संशोधन या भत्तों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है।

केजरीवाल कर रहे ऐसी घोषणाएं

केजरीवाल कर रहे ऐसी घोषणाएं

उधर, केजरीवाल अपने दौरों में गुजरात में बार-बार यह कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार आई तो जनता को मुफ्‍त बिजली, पानी और शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। उन्‍होंने यहां आदिवासियों को जंगल-जमीन के अधिकार देने व महिलाओं को एक-एक हजार रुपये का भत्ता देने जैसी घोषणाएं भी की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+