गुजरात: गरबा में दिखे मुस्लिम युवक को बजरंग दल वालों ने पीटा, पंडालों में महिला पुलिस की तैनाती
अहमदाबाद। गुजरात में जगह-जगह गरबे के आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजन में हिंदू मजहब के संगठनों की भीड़ नजर आ रही है, उन्होंने चेतावनी दी है कि, गरबे में अन्य मजहबों के लोग हिस्सा न लें। अहमदाबाद शहर के एक गरबा मैदान में जब बजरंग दल वालों को दो मुस्लिम युवक दिखे तो उनकी पिटाई कर दी गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि, लोगों की भीड़ एक युवक को पीटते हुए उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस के समक्ष कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

गरबा-आयोजन: मुस्लिम युवक की पिटाई
मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया में नजर आ रहा है। वहीं, गरबा-आयोजनों में महिलाओं से छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने महिला पुलिस की तैनाती कराई है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा रात 12 बजे तक गरबा खेलने का परमिशन दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि, आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर रहेगा।'

वायरल हुआ वीडियो
वहीं, अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड के पास हो रहे गरबा में मुस्लिम युवक की पिटाई के सवाल पर विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह ने कहा कि, कुछ लोग हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ और चोरी करने के लिए गरबा-स्थलों में भी दाखिल होते हैं। इसलिए, रोकना हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए हमारी टीमें गरबा-स्थलों में निरीक्षण करेंगी।'

विहिप-बजरंग दल का हंगामा
बजरंग दल के पदाधिकारी ने कहा कि, उनकी सरकार से मांग है कि, दूसरे मजहब के लोगों की गरबा में एंट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि, कल रात अहमदाबाद में मुस्लिम युवकों को समझाइश देकर गरबा मैदान से बाहर किया गया था।'












Click it and Unblock the Notifications