100 करोड़ के प्लेन में उड़ेंगी गुजरात की सीएम आनंदीबेन!

anandiben patel
अहमदाबाद। देश के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की गद्दी आनंदीबेन पटेल के हाथों में सौंप दी। आनंदीबेन ने मुख्यमंत्री का ताज पहला, लेकिन ताज के साथ ही नए विवाद उनसे जुड़ने लगे। कभी लड़कों को रिजेक्ट माल का बयान देकर को चर्चा में आई तो अब 100 करोड़ के प्लेन को लेकर उनकी चर्चा हो रही हैं।

जी हां जल्द ही गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल 100 करोड़ के प्लेन में हवा में उड़ेगी। गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से नया एयरक्राफ्ट खरीदने जा रही है। दरअसल गुजरात की मुख्यमंत्री का 15 साल पुराना नौ सीटर एयरक्राफ्ट इस साल रिटायर हो रहा है। दिसंबर 2014 में इस एयरक्राफ्ट के इस्तेमाल की उम्र पूरी हो रही है। प्लेन की लाइफ इस साल खत्म होने के बाद इसमें बार-बार तकनीकी खराबी आने से मुख्यमंत्री और दूसरे वीवीआईपी को कई बार प्राइवेट प्लेन से यात्रा करनी पड़ी है।

इस परेशानी के बाद गुजरात सरकार अब जल्द नया एयरक्राफ्ट खरीदने जा रही है। हाई लेवल टेक्निकल कमिटी ने आधुनिक सुविधाओं और डीजीसीए के सुरक्षा नॉर्म्स वाले 12-15 सीटर एयरक्राफ्ट खरीदने की सिफारिश की है। गुजरात सरकार इस प्लेन को ग्लोबल टेंडरिंग के जरिए खरीदेगी। इसके लिए एक करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए विदेशी अखबारों में विज्ञापन दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+