गुजरात से लापता फैशन डिजाइनर वृष्टि 10 दिन बाद हिमाचल में मिली, चुपचाप फ्रेंड के साथ घूम रही थी
कुल्लू/अहमदाबाद। गुजरात से लापता फैशन डिजाइनर वृष्टि जसुभाई कोठारी का पता चल गया है। वृष्टि अपने दोस्त शिवम पटेल के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कासोल में मिली है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को खोजा। टीम उन्हें पकड़कर अहमदाबाद लाई। इससे पहले 30 सितंबर के दिन वृष्टि के ड्राइवर ने जब उसे नवरंगपुरा के वसंत विहार स्थित शिवम पटेल के बंगले में छोड़ा था। तब से वृष्टि गायब हो गई थी। अहमदाबाद पुलिस ने जांच में पाया कि वृष्टि (24) शिवम पटेल (25) साथ थे। दोनों नरंगपुरा स्थित बंगला के पास सीसीटीवी फुटेज में पैदल चलते देखे गए थे। बाद में वे ऑटो में सवार हुए।
ऐसे उड़ी लापता होने की अफवाह
यह मामला तब हाईप्रोफाइल हो गया, जब बॉलीवुड की अभिनेत्री सोहा अली के ट्वीट के बाद वृष्टि के लापता होने के ट्वीट किए। वहीं, वृष्टि की करीबी एक ऑस्ट्रेलियन अध्यात्मिक महिला ने भी वृष्टि के लापता की बात कही। जिसके बाद वृष्टि के माता-पिता पुर्तगाल से वापस गुजरात आ गए थे।
माता-पिता विदेश से लौट आए थे
उन्होंने वृष्टि के गायब होने पर चिंता व्यक्त की। गुजरात एवं राजस्थान की पुलिस उनकी जांच में जुट गई। तलाशी अभियान की एक रोज वृष्टि के मोबाइल का लोकेशन मेहसाणा जिले में ट्रेस हुआ। जिसके बाद पुलिस उन्हें राजस्थान व माउंट में तलाशने लगी।
..और वो दोस्त के साथ आनंद से घूम रही थी
बाद में पुलिस ने एक ईमेल का लोकेशन ट्रेस किया। उसके बाद क्राइम ब्रांच ने पाया कि वृष्टि अहमदाबाद से मेहसाणा गई थी, वहां से मध्य प्रदेश होकर कश्मीर गई। उसके बाद बीते गुरुवार को वृष्टि की लोकशन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मिली। क्राइम ब्रांच ने कासोल में उसे उसके दोस्त के साथ ढूंढ निकाला। कुल मिलाकर वृष्टि खुद ही गायब हुई, वह अपने दोस्त के साथ बिना किसी को बताए एन्जॉय कर रही थी।
पढ़ें: गुजरात की फैशन डिजाइनर वृष्टि 30 सितंबर से है गायब, परिजन विदेश से आए ढूंढने मगर नहीं मिल रही