VIDEO: ऐसा सड़क हादसे का वीडियो नहीं देखा होगा आपने, हवा में पलटी खाने लगी कार

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद शहर के एसजी हाइवे पर खतरनाक सड़क हादसे का मंजर देखने को मिला। हादसा इतना खतरनाक था कि घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों की पल भर के लिए सांसें थम गईं। दरअसल एसजी हाईवे पर गुरुवार को तेज गति से दौड़ रही एक कार के फ्रंट साइड व्हील किसी कारण जाम हो गया था। जिसके चलते कार 15 फिट तक पलटती रही।

घटना सीसीटीवी में कैद

घटना सीसीटीवी में कैद

आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि यह खतरनाक हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रुप से देखा जा सकता है कि एसजी हाइवे पर ट्रैफिक इस्कॉन ब्रीज से गांधीनगर की तरफ जा रहा है।

करीब 15 फीट दूर गिरी कार

करीब 15 फीट दूर गिरी कार

इसी दौरान तेजी से आती एक कार आगे से मुड़ रही है। रॉड की साइड में स्थित डिवाइडर से टकराने के कारण कार हवा में उड़ती है। हालांकि उसी समय नीचे से जा रहा साइकिल सवार बाल-बाल बच जाता है। बाद में पलट चुकी कार से दो लोग निकलते हैं। दरअसल, कार के फ्रंट व्हील जाम होने के कारण यह हादसा हुआ। जिसमें कोई जानहानि नहीं हुई थी।

ड्राइवर हो गया फरार

ड्राइवर हो गया फरार

हालांकि कार की फ्रंट साइड के परखच्चे निकल गए। साथ ही वहां पर स्थित साइन बोर्ड के खंभे टूट गए और कार का कांच रास्ते पर बिखरने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। हादसा होने के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+